फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Max vehicle accident in Uttarkashi, one dead, three injured

Accident: उत्तरकाशी में सौ मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत, तीन घायल, अंधा मोड़ और तीखी ढलान ले चुकी कई जान

Thu, 02 Jun 2022 04:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Jun 2022 04:06 PM IST
सार

स्थानीय सवारियों को लेकर बड़कोट की ओर आ रहा वाहन गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक सहित पांच लोग वाहन में सवार थे। वाहन दुर्घटना की सूचना पर बड़कोट पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की सहायता से रैस्क्यू अभियान शुरु किया।

विज्ञापन
Max vehicle accident in Uttarkashi, one dead, three injured
उत्तरकाशी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बड़कोट क्षेत्र में स्यालव-कुर्सील मोटर मार्ग पर हुई मैक्स वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए हैं। जिनमें से दो घायलों को हायर सेंटर देहरादून रैफर किया गया है। वहीं वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को करीब सुबह 8 बजे स्यालव-कुर्सील मोटर मार्ग पर नगाण गांव के समीप एक मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

वाहन स्यालव गांव से स्थानीय सवारियों को लेकर बड़कोट की ओर आ रहा था। जोकि अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना पर बड़कोट पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


दुर्घटना में जयवीर लाल (50) की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि प्रह्लाद सिंह, सुनील व विनोद सिंह घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट  लाया गया।  सीएचसी बड़कोट में प्राथमिक उपचार के बाद घायल विनोद पंवार व सुनील चौहान को हायर सेंटर देहरादून रैफर किया गया। वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड मान रही है। सीओ सुरेंद्र भंडारी ने बताया कि वाहन चालक को तलाश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीखी ढलान पर असावधानी बनी दुर्घटना का कारण 

जिस स्थान पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां पर तीखा ढलान होने के साथ ही बैंड भी था। प्रशासन का मानना है कि यहां पर तेज रफ्तार व असावधानी दुर्घटना का कारण बनी। उक्त स्थान पर विवाद होने के कारण विभाग डामरीकरण व सड़क का चौड़ीकरण कार्य नहीं कर पाया था। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरु कर दिया है। एसडीएम नेगी ने बताया कि परिवहन विभाग को भी जांच के लिए कहा गया है। 
स्थानीय निवासियों ने जताया आक्रोश

ये भी पढ़ें...Suspected Death:  मदरसे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, सुसाइड नोट में लिखा मेरे लिए दुआ करते रहना, पढ़ें आगे

स्थानीय निवासियों ने सड़क के मानकों के अनुरुप न होने को दुर्घटना का कारण बताया है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि यहां पर अंधा मोड़ व तीखा ढलान है। लेकिन सड़क किनारे सुरक्षा के कोई इंतेजाम नहीं किए गए हैं।ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे  स्थानीय विधायक संजय डोभाल व एसडीएम शालिनी नेगी के समक्ष नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed