{"_id":"62988b7d5e20a27b496a125d","slug":"student-dead-body-found-hanging-in-madrasa-suicide-note-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suspected Death: मदरसे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, सुसाइड नोट में लिखा मेरे लिए दुआ करते रहना, पढ़ें आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suspected Death: मदरसे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, सुसाइड नोट में लिखा मेरे लिए दुआ करते रहना, पढ़ें आगे
Thu, 02 Jun 2022 03:40 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 02 Jun 2022 03:40 PM IST
सार
मदरसा हिदायतुल उलूम में छात्र मोहम्मद इमाज (17) निवासी काशीवरी, थाना जोकीहाट जिला अररिया (बिहार) पढ़ाई कर रहा था। करीब ढाई बजे छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मदरसे के मौलाना मोहम्मद राशिद ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक मदरसे में पढ़ने वाले छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, घटना के बाद से मदरसे में हड़कंप मच गया है।
भगवानपुर स्थित मदरसा हिदायतुल उलूम में छात्र मोहम्मद इमाज (17) निवासी काशीवरी, थाना जोकीहाट जिला अररिया (बिहार) पढ़ाई कर रहा था। बुधवार करीब ढाई बजे छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मदरसे के मौलाना मोहम्मद राशिद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर स्थित मदरसा हिदायतुल उलूम में छात्र मोहम्मद इमाज (17) निवासी काशीवरी, थाना जोकीहाट जिला अररिया (बिहार) पढ़ाई कर रहा था। बुधवार करीब ढाई बजे छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मदरसे के मौलाना मोहम्मद राशिद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...जरूरी बात: अब राज्य के बाहर करें खरीदारी तो बिल में लिखावाएं अपने ही प्रदेश का पता, मिलेंगे ये फायदे
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें मैं इस संसार से जुदा हो रहा हूं और मेरे लिए दुआ करते रहना लिखा हुआ है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र की मौत के मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।