फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   max fell into ditch, three killed in accident

गहरी खाई में गिरी मैक्स, सेना के दो जवानों सहित तीन की मौत

Mon, 04 Sep 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Sep 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
max fell into ditch, three killed in accident
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट के दूरस्थ मटियानी के घटगाड़ के पास एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो यात्री घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घटना रविवार देर रात की है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा चुका है। मृतकों में दो एसएसबी जवान और मैक्स चालक शामिल है।

जानकारी के मुताबिक रौसाल से मटियानी गांव जा रहा एक मैक्स वाहन घटीगाड के पास करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में दो एसएसबी के जवान और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में दो एसएसबी के जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

चारों जवान सी कंपनी एसएसबी रौसाल में तैनात

max fell into ditch, three killed in accident
एसएसबी के जबान सहित टैक्सी चालक मटियानी गांव में गौरा महोत्सव देखने जा रहे थे - फोटो : अमर उजाला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके 03 टीए 0338 में सवार होकर चारों एसएसबी के जबान सहित टैक्सी चालक मटियानी गांव में गौरा महोत्सव देखने जा रहे थे। तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। चारों जवान सी कंपनी एसएसबी रौसाल में तैनात थे।

एसएसबी के हैड कांस्टेबल संदीप कुमार मिश्रा (35) पुत्र उमेश कुमार मिश्रा निवासी जिला रीवा मध्यप्रदेश, कास्टेबल आंचल सिह (25) पुत्र मोतीराम निवासी जिला भरतपुर राजस्थान तथा वाहन चालक राजू भंडारी (35) पुत्र तान सिंह निवासी गांव मडुवा कोतवाली पंचेश्वर की हादसे में मौत हो गई। 

कांस्टेबल सुमित कुमार तिवारी (27) पुत्र बालेश्वर निवासी पूर्वी चंपारन जिला बिहार, कांस्टेबल बाल्मीकि सिंह (30) पुत्र उपेंद्र कुमार सिंह निवासी मधुबनी जिला बिहार हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं। सीएचसी लोहाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद देर रात दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed