फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maulana raja rizwi said teen talak is not good

मदरसा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, तीन तलाक देने वाले का हो सामाजिक बहिष्कार

Thu, 11 May 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 11 May 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
maulana raja rizwi said teen talak is not good
तीन तलाक मुद्दा

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मौलाना जाहिद रजा रिजवी ने कहा कि तीन तलाक देने वाला गुनहगार है और सजा का हकदार है। ऐसे शख्स का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। रिजवी ने पाकिस्तान सरहद पर भारतीय सैनिकों के सिर काटे जाने पर प्रतिक्रिया वक्त करते हुए पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की है।

विज्ञापन


जारी विज्ञप्ति में मौलाना जाहिद रजा रिजवी ने कहा तलाक का जो तरीका कुरान और हदीस में बताया गया है उसी पर मुस्लिम समाज को अमल करना चाहिये।

मदरसा शिक्षकों और मस्जिदों के इमामों से अपील की है कि मुस्लिम समाज मे फैले तलाक के गलत तरीके से सख्ती से निपटने के लिये जलसो में, जुमे की नमाज के खुतबे में तकरीर-ओ-नसीहत करें और ये बतायें कि तलाक जुदाई की शक्ल है और दो खानदानों की बर्बादी का सबब है जिसका इस्तेमाल बिलकुल आखिर में हुआ करता है।

विज्ञापन

maulana raja rizwi said teen talak is not good
तीन तलाक मुद्दा

रिजवी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि गौ-रक्षा, बूचड़खाना, श्मशान कब्रिस्तान और तीन तलाक जैसे मसलों को छोड़कर देश हित की बात की जाए। देश के मुखालिफ पाकिस्तान को मजबूत सबक सिखाया जाय। सरहद पर हमारे जवानों के सिर काटे जा रहे है और हमारे देश के प्रधानमंत्री तीन तलाक, लव जिहाद, श्मशान और कब्रिस्तान जैसे मसलो में उलझे हुए हैं।

रिजवी ने कहा देश में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ-सबका विकास‘ नारे के विरुद्ध है। राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जनता के खिलाफ तरह-तरह के कानून बनाकर उनको पाबंद किया जाना चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed