फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Matrishnan given notice to BJP MLA

मातृसदन ने भाजपा विधायक को भेजा कानूनी नोटिस

Wed, 24 May 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 24 May 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
Matrishnan given notice to BJP MLA
भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद

गंगा में एक के बाद एक कई क्षेत्रों में खनन का फीता काटने वाले हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद मातृसदन के निशाने पर आ गए हैं। गंगा में खनन को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर मातृसदन ने विधायक को कानूनी नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


अपने बयान को लेकर तीन दिन में सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की लिखित चेतावनी नोटिस के जरिए दी गई है।

मातृसदन के ब्रह्मचारी दयानंद की ओर उनके अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को कानूनी नोटिस देकर कहा कि मातृसदन गंगा और पर्यावरण रक्षा के लिए लंबे समय से आंदोलनरत रही है। नोटिस में कहा गया है कि गंगा में अंधाधुंध खनन और बड़े बड़े गहरे गड्ढों के कारण गंगा की धारा का प्रवाह बदलने से बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


विधायक से कहा गया है कि आप एक संन्यासी हैं और शिव पुराण व महाभारत जैसे ग्रंथों का अध्ययन किया होगा। ऐसे में गंगा की महत्ता का ज्ञान होने के बावजूद गंगा में खनन को लेकर ऐसा बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed