फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Matri Sadan Will send 100 crore rupees defamation Notice to cmo dehradun

साध्वी पद्मावती को गर्भवती बताने पर भड़का मातृ सदन, सीएमओ को भेजेगा मानहानि का 100 करोड़ का नोटिस

Sat, 01 Feb 2020 07:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Feb 2020 07:25 PM IST
सार

  • दून अस्पताल के डॉक्टरों को भेजेगा सौ करोड़ की मानहानि का नोटिस 
  • गहरी साजिश के तहत उठाया गया पद्मावती को : शिवानंद  

विज्ञापन
Matri Sadan Will send 100 crore rupees defamation Notice to cmo dehradun
स्वामी शिवानंद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गंगा रक्षा के लिए आमरण अनशन कर रहीं साध्वी पद्मावती को जबरन उठाकर दून अस्पताल ले जाए जाने, उन्हें गर्भवती बताए जाने और शुक्रवार को ही डिस्चार्ज कर देने के मामले में मातृ सदन के संतों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि पद्मावती साध्वी हैं और गंगा की रक्षा के लिए तप कर रही हैं। वैसे तो इस तरह की बात किसी युवती के लिए नहीं की जानी चाहिए, लेकिन साध्वी के बारे में की गई टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे लेकर वे स्थानीय कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।
विज्ञापन


अगर इंसाफ नहीं मिला तो अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट तक भी गुहार लगाएंगे।  उन्होंने देहरादून की सीएमओ मीनाक्षी जोशी तथा डॉ. विजय भंडारी के नाम पर सौ करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजने की भी बात कही। कहा कि फिलहाल, सीएमओ से पद्मावती को उठाए जाने बाद से लेकर डिस्चार्ज किए जाने तक का वीडियोग्राफ मांगा गया है, ताकि  सारी बातें पता चल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताना होगा, किसके निर्देश पर रचा षड़यंत्र

स्वामी शिवानंद ने कहा कि अगर इस मामले में अधिकारी क्षमता भी मांग लें तो काम नहीं चलेगा। उन्हें यह बताना पड़ेगा कि किसके निर्देश पर उन्होंने यह पूरा षडयंत्र रचा। उन्होंने अफसरों के साथ ही राज्य, केंद्र के नेताओं तक पर साजिश का आरोप जड़ा। आरोप लगाया कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के पीआरओ के पिछले दिनों हरिद्वार दौरा करने के बाद से ही मातृ सदन के खिलाफ साजिश शुरू हुई है। 

जांच के बाद हाईकोर्ट में करेंगे केस
स्वामी शिवानंद के  अनुसार पहले वह कुछ अधिकारियों के खिलाफ ही हाईकोर्ट में केस दर्ज करने वाले थे, लेकिन अब उन सभी लोगों के खिलाफ केस कराएंगे, जो पद्मावती को आश्रम से उठाने के बाद उनके चरित्र पर उंगली उठाने की साजिश में शामिल रहे हैं।

किसी भी अधीनस्थ से नहीं कराएंगे मेडिकल 

स्वामी शिवानंद सरस्वती ने साफ कहा कि मातृ सदन के अनशनकारी हरिद्वार की सीएमओ के अधीनस्थ किसी भी डॉक्टर से अपना मेडिकल टेस्ट नहीं कराएंगे।  उन्होंने आरोप लगाया कि गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने वालों से संतों की जान को भी खतरा है। 

जारी रहा अनशन
साध्वी पद्मावती के साथ ही ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद का अनशन शनिवार को भी जारी रहा। दोनों ने अपनी मांगे पूरी हो जाने तक अनशन जारी रखने की बात कही है। वहीं, स्वामी आत्मबोधानंद ने कहा कि अगर प्रशासन ने उन्हें जबरन उठाने की कोशिश की कोई और संत अनशन पर बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed