{"_id":"6725bef92dd8928056095a6b","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-junk-warehouse-roorkee-uttarakhand-news-in-hindi-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की दो टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की दो टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Sat, 02 Nov 2024 11:52 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:52 AM IST
सार
कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दो टीमें मौके आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
रुड़की में कबाड़ के गोदाम में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के सालियर के पास एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रुड़की दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कबाड़ के गोदाम में रखा पूरा प्लास्टिक का सामान जलकर खराब हो गया था। रुड़की फायर स्टेशन के लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे सालियर निवासी शाकिर के कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बॉर्डर और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए होगा जेंडर बजट, युवा नीति में किया जा रहा प्रावधान
विज्ञापन
आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। गोदाम के आसपास घनी आबादी थी, आबादी के पास तक आग नहीं पहुंच पाई। आबादी के पास आग पहुंचती तब तक काबू पा लिया गया था।