फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Raj Mistri murder by sharp weapon

देहरादून: राजमिस्त्री की धारधार हथियार से गोदकर हत्या, आपसी रंजिश का संदेह

Sat, 17 Jul 2021 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 17 Jul 2021 05:46 PM IST
सार

बताया जा रहा है, कि शाम के समय करीब छह बजे उसके घर में पड़ोस में रहने वाला और मजदूरी करने वाला शिवा नामक युवक आया। वह सीधे उसके कमरे में घुस गया।

विज्ञापन
Dehradun News: Raj Mistri murder by sharp weapon
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में थाना कैंट के चोरखाला स्थित मित्रलोक कॉलोनी में एक मजदूर ने राजमिस्त्री की धारधार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपी अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। खबर लिखने तक हत्यारोपी फरार चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अमित ( 47 वर्ष) राजमिस्त्री का काम करता था। वह चोरखाला स्थित मित्रलोक कॉलोनी में परिवार सहित रहता था। बताया जा रहा है, कि शाम के समय करीब छह बजे उसके घर में पड़ोस में रहने वाला और मजदूरी करने वाला शिवा नामक युवक आया। वह सीधे उसके कमरे में घुस गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अनिल के बेटे ने बताया कि पडोस में रहने वाला शिवा नामक अंकल उनके घर में आया था। वह सीधे अनिल (बच्चे के पिता) के कमरे में घुस गया और कुछ देर बाद बाहर आ गया और दरवाजा बंद कर दिया। बच्चे के मुताबिक शिवा ने बताया कि उसके पापा सो रखे हैं। अभी दरवाजा नहीं खोलना। एसओ कैंट ऐश्वर्य पाल के मुताबिक अनिल की पत्नी पिंकी एक फर्नीचर की दुकान में सफाई का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ बजे जब वह घर पहुंची। उसने दरवाजा खोला तो अनिल अपने कमरे में लहुलुहान हालत में पड़ा मिला। जिसके बाद उसने तत्काल आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आसपास और परिजनों से पूछताछ की। बताया कि दोनों बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं और एक साथ काम करते थे। पुलिस फिलहाल आरोपी शिवा निवासी विहार के गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की तलाश जारी है।

अनिल पर किए गए थे धारधार हथियार से वार
जानकारी के मुताबिक मृतक अनिल पर धारधार हथियार से वार किए गए थे। हालांकि पुलिस ने हथियार बरामद नही किया है। पुलिस के मुताबिक हथियार की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य जानकारी प्राप्त हो पाएगी।


आपसी रंजिश का संदेह
एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन, प्राथमिक जांच में ऐसा लग रहा है कि हत्या आपसी रंजिश के कारण हुई होगी। पुलिस इस मामले में अन्य सभी तत्थ्यों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था।

हत्यारोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सरिता, डोभाल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed