फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mask Distributed

युवा कांग्रेस ने बांटे प्रदेश में एक लाख मास्क

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Mask Distributed
देहरादून। उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने तय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रदेश भर में एक लाख से ज्यादा मास्क वितरण का दावा किया। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने बताया है कि अधिकतर मास्क कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घर व आस-पास के लोगों के सहयोग से तैयार किए गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मास्क वितरण का कार्य किया गया। जिसमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार जिलों में बड़ी संख्या में मास्क को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। वहीं, युवा कांग्रेस देहरादून द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर मास्क वितरण किया गया। युवा कांग्रेस ने दावा किया कि पूरे जिले में ऋषिकेश से विकासनगर तक 10 हजार मास्क बांटने का लक्ष्य रखा था, जो पूरा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री संदीप चमोली, विजय रतूड़ी, अजय रावत, आशीष सक्सेना, अमनदीप बत्रा, सुमित खन्ना, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed