{"_id":"67c967fa56e118066e0ff7de","slug":"martyrs-dependents-are-not-getting-rs-50-lakh-uttarakhand-news-in-hindi-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बलिदानियों के आश्रितों को नहीं मिल रहे 50 लाख, सीएम ने कारगिल विजय दिवस पर की थी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बलिदानियों के आश्रितों को नहीं मिल रहे 50 लाख, सीएम ने कारगिल विजय दिवस पर की थी घोषणा
Thu, 06 Mar 2025 02:49 PM IST
रेनू सकलानी
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:49 PM IST
सार
पिछले साल कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद न्याय विभाग से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे वित्त विभाग को भेजा गया था।
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के देश के लिए बलिदानियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये नहीं मिल रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल कारगिल विजय दिवस पर इसकी घोषणा की थी, लेकिन वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक वित्त विभाग की आपत्ति पर आज ही जवाब भेज दिया गया है। सैनिक बहुल प्रदेश उत्तराखंड से औसतन हर महीने एक सैनिक ने बलिदान दिया है। राज्य गठन के बाद से अब तक पिछले 24 साल में 403 से अधिक सैनिक बलिदान दे चुके हैं।
विज्ञापन
सरकार ने पूर्व में देश के बलिदानी सैनिकों के आश्रित को 10 लाख रुपये दिए जाने का शासनादेश किया था, लेकिन पिछले साल कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 50 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद न्याय विभाग से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे वित्त विभाग को भेजा गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...PM Modi Uttarakhand Visit: मुखबा को मिली नई उम्मीद, सीएम धामी की थपथपाई पीठ, प्रधानमंत्री के दौरा रहा खास
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वित्त विभाग ने इस पर यह कहते हुए आपत्ति लगा दी कि इससे सरकार पर भारी वित्तीय भार पड़ेगा। हालांकि वित्त सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि यह फाइल उनके जरिए नहीं गई, हो सकता है सीधे गई हो।