फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   martyr wife get widow pension after many years

शहीद की पत्नी को 39 साल बाद मिली पूरी विधवा पेंशन 

Fri, 02 Jun 2017 02:38 PM IST
अरविंद उपाध्याय/ अमर उजाला, हल्द्वानी
अरविंद उपाध्याय/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 02 Jun 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
martyr wife get widow pension after many years
पेंशन

सरहद पर देश के लिए मर मिटने वालों के परिवारीजनों के लिए सरकारें भले ही बड़े-बड़े दावे करती हो मगर वास्तविकता इसके उलट है। अफसरों की लापरवाही से शहीदों के परिवारों को वह सम्मान नहीं मिल पाता जिसके वह हकदार हैं। जीवंत पर्यंत वे हक की लड़ाई के लिए संघर्ष करते रहते हैं।

विज्ञापन


बिंदुखत्ता की उमा जोशी भी उनमें से एक है। शादी के दस दिन बाद ही पति सीमा पर शहीद हो गया। तब से उन्हें आधी-अधूरी विधवा पेंशन मिल रही थी। अब उन्होंने लड़ाई लड़ी तो जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूरी मदद की। नतीजतन 39 साल बाद हक मिला है। अब उन्हें पूरी पेंशन और लाखों का एरियर मिला है। 
विज्ञापन


गौलापार की रहने वाली उमा जोशी की शादी नौ मई 1978 को अल्मोड़ा जिले के धौलाड़ सोमेश्वर निवासी फौजी जगदीश चंद्र से शादी हुई थी। शादी के एक सप्ताह बाद पति ड्यूटी करने के लिए चले गए। 19 जून 1978 को उनके शहीद होने की खबर आ गई। पति की मौत के कुछ दिनों बाद उमा मायके चली आईं। पिता ने उन्हें भविष्य निधि कार्यालय में नौकरी दिलाई लेकिन सदमे के चलते वह ज्यादा दिनों तक नौकरी नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद काठगोदाम कालीन फैक्ट्री में काम दिलाया। इसी दौरान उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा पास कर ली और शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी मिल गई। इस बीच उमा के ससुर ने अपने बेटे की आधी पेंशन अपने नाम करा ली थी। इसकी भनक उमा को नहीं लगी। 1989 में ससुर की भी मौत हो गई। उमा अपनी आधी पेंशन से गुजारा कर रही थी।

पेंशन की राशि नहीं बढ़ने पर तीन महीने पहले लोगों ने उन्हें सैनिक कल्याण कार्यालय जाने की सलाह दी। यहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर बीएस रौतेला ने कागजात देखने के बाद बैंक अधिकारियों से पत्राचार किया। परिणाम यह निकला कि उमा को पूरी पेंशन करीब 22 हजार रुपये प्रतिमाह के साथ लाखों रुपये एरियर के रूप में मिल गया। 

मोहनी देवी को भी 33 साल बाद मिला न्याय
हैड़ाखान देवली की मोहनी की कहानी भी ऐसी ही है। पांच कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात पति पूर्णानंद की जून 1983 में मौत हो गई थी। कम पढ़ी-लिखी होने के कारण मोहनी सामान्य पेंशन से गुजारा करती थी। मोहनी का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बच्चों की पढ़ाई करने के लिए मोहनी बिंदुखत्ता में रहने लगीं। लोगों के कहने पर मोहनी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से संपर्क किया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर बीएस रौतेला ने बैंक ऑफ बड़ौदा के उच्चाधिकारियों के समक्ष आरटीआई के तहत जवाब मांगा। काफी प्रयास के बाद मोहनी को भी पूरी पेंशन 21377 रुपये मिलने लगे हैं। जबकि पहले मोहनी को साढ़े दस हजार रुपये मिल रहे थे। इसके अलावा 33 वर्षों के एरियर का भुगतान भी बैंक ने कर दिया है। 


बैंकों की लापरवाही सामने आई
सैनिक की दोनों विधवाओं के मामले में बैंक अधिकारियों की लापरवाही प्रकाश में आई है। बैंक अधिकारियों ने जांच नहीं की कि वास्तविक रूप से किसे कितनी पेंशन मिलनी चाहिए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी बीएस रौतेला का कहना है कि दोनों मामलों में पहले आरटीआई के तहत जानकारी मांगी गई। इसके बाद विभागीय पत्राचार से दोनों बुजुर्ग महिलाओं को न्याय मिला। यदि दोनों की पहले ही कार्यालय में शिकायत आती तो न्याय में देरी नहीं होती।  इस प्रकार पेंशन की शिकायत भुक्तभोगी को तत्काल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed