फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyr rajendra singh dead body reached uttarakhand

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ पहुंचा शहीद राजेंद्र का पार्थिव शरीर, सीएम और सेना के जवानों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 27 Oct 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Oct 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
Martyr rajendra singh dead body reached uttarakhand
शहीद को श्रद्धांजलि देते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

जम्मू कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल राजेंद्र का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर को उत्तराखंड पहुंचा। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सेना के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पिथौगराढ़ जिले के गंगोलीहाट के बनेडाकंड ले जाया गया। जहां रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


शहीद राजेंद्र ने तीन साल पहले ही आर्मी ज्वाइन की थी। आरवनी इलाके में गुरूवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। वहीं इस दौरान लोगों ने सेना पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमे जवान राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में गुरुवार की देर शाम आतंकियों की ओर से सेना के कैंप पर किए गए हमले में एक जवान शहीद हो गया था। एक अन्य जवान घायल है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। त्राल इलाके के नादेर में आतंकियों ने 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला किया। इसमें गेट पर तैनात जवानों को निशाना बनाया गया।

 जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें दो जवान घायल हो गए। दोनों को श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक ने दम तोड़ दिया। शहीद जवान की शिनाख्त एनजी लियाना तथा घायल की तकिया दोनी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed