फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Martyr Deepak Nainwal's daughter said that she will also become a doctor in the army

शहीद दीपक नैनवाल की बेटी बोली वह भी बनेगी सेना में डॉक्टर

Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Martyr Deepak Nainwal's daughter said that she will also become a doctor in the army
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों पुरस्कृत करती शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी - फोटो : DEHRADUN
शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी और हाल में सैन्य अफसर बनी ले. ज्योति नैनवाल ने कहा कि दृढ़ निश्चय, हौसले और मेहनत से लक्ष्य हासिल होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में कैसी भी परिस्थितियां हो, यदि कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो फिर मंजिल तक पहुंचना मुश्किल नहीं होता। यह बतें उन्होंने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। वहीं उनकी दस वर्षीय बेटी लावण्य ने कहा कि वह भी सेना में डॉक्टर बन देश की सेवा करना चाहती है।
विज्ञापन

छात्रों को संबोधित करते हुए ले. ज्योति नैनवाल ने प्रेरणादायक टिप्स भी दिये। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण गृहणी थी लेकिन हालात के आगे नहीं झुकी और ठान लिया था कि सेना में अफसर बनना है। स्कूल के एमडी विपिन बलूनी ने कहा कि ले. ज्योति नैनवाल ने देश के सामने एक आदर्श रखा है। ले. ज्योति ने देश की बेटी होने का फर्ज अदा किया। उत्तराखंड सैन्य बहुल प्रदेश है और ले. ज्योति हमारे पहाड़ की बेटियों के लिए प्रेरणा है। ले. ज्योति नैनवाल के पति नायक दीपक नैनवाल वर्ष 2018 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गये थे। इस मौके पर शहीद दीपक के माता-पिता, स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed