फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   marty pawan singh sugra dead body reached pithoragarh soon

आज घर पहुंचेगा J&K में शहीद पवन सुगड़ा का पार्थिव शव, सैन्य सम्मान से होगी विदाई

Thu, 10 Aug 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Aug 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
marty pawan singh sugra dead body reached pithoragarh soon
pawan singh sugra - फोटो : amarujala

भारत मां की रक्षा में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल पवन सुगड़ा का पार्थिव शरीर गुरुवार को पिथौरागढ़ पहुंचेगा। यहां शहीद पवन को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में देश की सरहद की रक्षा करते गंगोलीहाट के पवन ने शहादत दे दी।

विज्ञापन


गंगोलीहाट के सुगड़ी (बेलपट्टी) के लाल शहीद पवन सुगड़ा (21) के घर में कोहराम मचा है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल बेहद गमगीन हो गया। शहीद का पार्थिव शरीर मौसम खराब होने के कारण बुधवार को उनके घर नहीं पहुंच पाया। पार्थिव शरीर सेना मुख्यालय बरेली में रखा गया ‌‌था, जो बृहस्पतिवार को सुगड़ी लाया जाएगा। 
विज्ञापन


पवन के पार्थिव शरीर के इंतजार में दिनभर लोग रहे। मौसम की खराबी के कारण हेलीकॉप्टर सुबह जम्मू से उड़ नहीं पाया। मौसम ठीक होने के बाद अपरान्ह करीब चार बजे पार्थिव शरीर बरेली पहुंचा। पिथौरागढ़ सैन्य मुख्यालय में सैन्य टुकड़ी शव का इंतजार करती रही। शाम को करीब पांच बजे मौसम खराबी के कारण हेलीकॉप्टर के न आ पाने की सूचना मिली। बताया गया कि बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे शहीद का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ पहुंचेगा। पिथौरागढ़ से सड़क मार्ग से शहीद का पार्थिव शरीर सुगड़ी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम जैसे ही पवन के शहीद होने की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। बुधवार को आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच गए। जैसे ही कोई परिजन शहीद के घर पहुंचता, शहीद की मां देवकी देवी, पिता दान सिंह और भाई धीरज, अविवाहित बहन वंदना उनसे लिपट जाते और दहाड़ मारकर रो पड़ते। किसी तरह लोगों ने परिजनों को संभाला। शहीद के पिता, भाई बार-बार यही कहते कि खेलने, कूदने की उम्र में पवन संसार से चला गया। उसके बगैर वह लोग कैसे रह पाएंगे।

शहीद के भाई ने नियंत्रण रेखा पर नए सैनिकों की तैनाती पर उठाए सवाल 
शहीद पवन सुगड़ा के बड़े भाई उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत धीरज सुगड़ा का कहना था कि सरकार को सैनिकों को अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने पासआउट होने के मात्र तीन महीने बाद नियंत्रण रेखा पर तैनाती पर भी सवाल उठाया।


कहा कि बार्डर पर अनुभवी जवानों की तैनाती होनी चाहिए। धीरज रोते हुए कह रहे थे कि हमारा भाई तो चला गया, अन्य के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।। शहीद के पिता पूर्व सैनिक दान सिंह कह रहे थे कि सरकार पाकिस्तान को करारा सबक सिखाए तभी उनके दिल की आग ठंडी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed