फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married Women Death in Suspicious condition in Tehri

टिहरी: विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 21 Apr 2020 05:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Apr 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Married Women Death in Suspicious condition in Tehri
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के टिहरी में जाखणीधार ब्लॉक के पिपोला गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। राजस्व पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी है। बेटी की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। मृतका की तीन माह की एक बेटी है।

विज्ञापन


पिपोला गांव निवासी जीत सिंह की पत्नी वंदना देवी (22) का शव बीती 9 बजे घर के अंदर पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक भूपेंद्र असवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


रात 10.30 बजे लगभग गहड़ गांव से मृतका का पिता लक्ष्मीनाथ  भी पिपोला गांव पहुंचे। तब तक शव को रस्सी से नीचे उतारकर बेड पर रखा हुआ था। पंचनामा भरकर राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता लक्ष्मीनाथ की ओर से बालगंगा तहसील में दी गई तहरीर में  बताया कि वंदना की शादी जनवरी 2019 में हुई थी। उसकी तीन माह की एक बेटी है। उन्होंने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। तहरीर में कहा गया है कि उसका पति, सास और ससुर अक्सर उसे परेशान करते थे।

कई बार उसके साथ मारपीट करते थे। छह माह पूर्व भी उसके साथ  मारपीट हुई थी जिसके बाद वंदना मायके आ गई थी। फिर उसका पति आया और माफी मांगकर अपने गांव ले गया।

बालगंगा के तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महिला की मौत की जांच की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed