फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Married-woman-raped-forcibly-aborted

देहरादून: विवाहिता के साथ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराया

Sat, 11 Feb 2023 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Married-woman-raped-forcibly-aborted
एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका जबरन गर्भपात कराया। आरोपी दवाओं की होम डिलीवरी करता है। महिला के आरोप पर राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर अपनी और बच्चों की दवाएं लेने के लिए जाखन स्थित अपोलो फार्मेसी जाती हैं। वहां अंशुल राणा उर्फ विक्की राणा नाम का लड़का दवा की होम डिलीवरी करने के दौरान उनके संपर्क में आया। महिला का आरोप है कि अंशुल ने उनकी दवाओं में 29 सितंबर 2022 को नशीली दवाएं दी। इसके बाद वह महिला के घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी इसके बाद दबाव बनाकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


महिला अक्तूबर में गर्भवती हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दवाएं देकर गर्भपात करा दिया। वह दोबारा जनवरी में गर्भवती हुई तो आरोपी ने महिला को अपने साथ शादी कर रखने को कहा। अक्सर बाहर रहने वाले अपने पति को महिला ने इस बारे में बताया। तब पीड़िता को पता लगा कि आरोपी विवाहित है। आरोप है कि अंशुल और उसकी पत्नी पिंकी ने अपने घर बुलाकर दोबारा गर्भपात की दवा खिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed