तीन बच्चों की मां को हुआ प्यार, प्रेमी के साथ रात को किया ऐसा, होश उड़ गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जनपद के विकासखंड के हरनी गांव में एक 35 वर्षीय युवक के साथ 42 वर्षीय विवाहिता के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि फरार होने वाली विवाहिता और युवक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
लेकिन अभी तक मामले में किसी प्रकार की तहरीर दर्ज नहीं की गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता की तीन बेटियां हैं। और युवक के दो बेटे। बावजूद विवाहिता मंगलवार रात्रि को युवक के साथ फरार हो गई है।
पुलिस उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल ने बताया कि मामले की सूचना मिली है लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई दर्ज नहीं हो पाई है।
शादीशुदा युवक ने भगाई नाबालिग लड़की
एक विवाहित युवक अपने गांव की ही एक नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले गया। पटवारी बनगढ़स्यूं ने भादंसं की धारा 366 मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
पटवारी चौकी बनगढ़स्यूं में यह मामला दर्ज हुआ है। प्राथमिकी में परिजनों ने उल्लेख किया कि उनकी बेटी नाबालिग है। गांव का एक शादीशुदा युवक उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया है।
इस तहरीर में बताया गया है कि युवक का एक बेटा व बेटी भी है। पटवारी ने बताया कि युवक व नाबालिग की तलाश की जा रही है और जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे।