{"_id":"69690cce526da6f63f034d92","slug":"married-sister-beaten-publicly-dehradun-news-c-5-drn1037-879469-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विवाहिता बहन की सरेआम पिटाई, बचाव में आए भाई व अन्य पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विवाहिता बहन की सरेआम पिटाई, बचाव में आए भाई व अन्य पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर कोतवाली में वारदात, प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। शहर के बिंदाल पुल के पास मलिन बस्ती में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला को उसके पति और भांजों ने बेल्ट व लाठियों से बेरहमी से पीटा। जब महिला के भाई और अन्य परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया। घटना 11 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जिस पर बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चक्खुवाला निवासी रामबालक राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बहनोई रामू साहनी अपने भांजों अजय और राजू के साथ मिलकर उसकी बहन पूजा की पिटाई कर रहा था। वह अपने साथियों के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी हमला किया गया। उनके सिर पर 15 टांके आए हैं, जबकि उसके साथी प्रभु साहनी के सिर पर 10 टांके लगे हैं। झगड़े में अनीता नामक महिला भी घायल हुई है। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।