{"_id":"5b0aea204f1c1b9e6e8b4cfa","slug":"marriage-introduction-conference-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":" देहरादून: परिचय सम्मेलन में 40 युवक-युवतियों ने चुने अपने जीवन साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: परिचय सम्मेलन में 40 युवक-युवतियों ने चुने अपने जीवन साथी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 27 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से रविवार को चतुर्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के 40 युवक-युवतियों ने अपने जीवन साथी चुने। सम्मेलन में करीब 500 युवक-युवतियों समेत उनके दो हजार अभिभावकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया और महासंघ की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
पटेलनगर स्थित ब्लैसिंग फार्म में आयोजित परिचय सम्मेलन का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। उन्होेंने कहा कि वैश्य समाज में जागरूकता आ रही है। इस प्रकार के सम्मेलन से लोगों के समय और पैसे की बचत होती है। ऐसे सम्मेलनों से समाज में एकजुटता आती है और अभिभावकों को एक नियत स्थान पर अच्छे रिश्ते मिल जाते हैं।
विज्ञापन
संस्था के महानगर अध्यक्ष विनोद गोयल ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विगत चार वर्षों से संस्था वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन करती आ रही है। कहा कि ऐसे आयोजन हमारे समाज की आवश्यकता है, जिसमें समाज के लोग इस मंच के माध्यम से अपने बच्चों के लिए योग्य जीवन साथी का चयन कर सकते हैं। संस्था के प्रदेश संयोजक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने लिंगानुपात में हो रहे अंतर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें बेटियों जन्म के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान वैश्य परिवार की राधिका और कनिका ने गणेश वंदना पर प्रस्तुति दी। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भरतनाट्यम गुरु वीणा अग्रवाल और उनकी साथी कलाकारों ने बेटी की विदाई को नृत्य नाटिका के रूप में प्रस्तुत कर लोगों को भावुक कर दिया। वहीं मनोज देवली और उनकी टीम ने मोहन से दिल क्यूं लगाया गीत पर प्रस्तुती देकर लोगों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल ने किया।