{"_id":"5c69b6e8bdec227398365a95","slug":"marriage-hall-operator-mudered-infront-of-his-son-in-kashipur-at-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मैरिज हाल संचालक की हत्या, बचाव में आए बेटे को भी गोली मारी, भारी फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े मैरिज हाल संचालक की हत्या, बचाव में आए बेटे को भी गोली मारी, भारी फोर्स तैनात
Mon, 18 Feb 2019 01:02 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक व विलाप करते परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के काशीपुर सुल्तानपुर पट्टी में असलहों से लैस दबंगों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग करके मैरिज हाल संचालक मोहम्मद हनीफ अंसारी की हत्या कर दी। हमलावरों ने बचाव में आए उसके बेटे को भी गोली मार दी, जिसे गंभीर हालत में रामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल रामपुर क्षेत्र में होने के कारण यूपी पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना को लेकर तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
उधर पुलिस ने डॉ. हनीफ की बेटी की तहरीर पर तीन नामजद के अलावा दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में दो भाई सात माह पूर्व मारे गए खलील पहलवान के पुत्र है। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बता रही है।
विज्ञापन
घटना रविवार को सुबह 9:30 बजे सुल्तानपुर पट्टी कस्बे से सटे मिलक नौखरीद के उत्तरी हसनपुर मोड़ पर हुई। सुल्तानपुर पट्टी के वार्ड नंबर सात आदर्शनगर निवासी डॉ. हनीफ (60) पुत्र अब्दुल हकीम ने उत्तराखंड की सीमा से सटे रामपुर जिले के गांव मिलक नौखरीद में बरात घर बनाया है।
पास ही में उसका मकान भी है। रविवार को उसके घर कुरानख्वानी का कार्यक्रम था, जिसके लिए सामान लेने के लिए डॉ. हनीफ दुकान पर जा रहे थे।घर के पास ही घात लगाए बैठे दबंगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गर्दन, सीने और पैर में गोली लगने से हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर हनीफ का पुत्र फिरोज आलम (26) पिता को बचाने दौड़ा तो हमलावरों ने फायरिंग कर उसे भी घायल कर दिया। सूचना पर एसएसपी (रामपुर) शिवहरि मीणा, एएसपी/सीओ स्वार राहुल कुमार समेत अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।