फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maoist poster on public place in almora.

चुनाव के ठीक पहले माओवादियों ने लाल की अल्मोड़ा की धरती, लिखा अपना मंसूबा

Wed, 08 Feb 2017 07:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Feb 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
maoist poster on public place in almora.
दीवारों पर लिखे गए हैं चेतावनी संदेश - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड में चल रहे चुनावी महासंग्राम के बीच अल्मोड़ा के सोमेश्वर में माओव‌ादियों के पोस्टरों से हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में माओवादियों ने सैकडों पोस्टर और लाल रंग से दीवारों पर अपना संदेश लिखा है। इसमें जनता से विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने की अपील की गई है।

विज्ञापन


माओवादियों के पोस्टर और वाल पेंटिंग की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस और एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) पोस्टरों को हटाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


नैनीताल की धारी के बाद अब सोमेश्वर में माओवादियों की धमक से एक बार फिर उत्तराखंड में प्रशासन के माथे पर बल पड़ गए हैं।

लाल स्याही से लिखी प्रत्याशियों को मार भगाने की बात

maoist poster on public place in almora.
माओवादी पोस्टरों से लोग सकते हैं। - फोटो : AmarUjala

सोमेश्वर में बुधवार को विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर माओवादियों के पोस्टर और दीवारों पर लिखे संदेश देख लोग सन्न रह गए। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनौदा में लाल स्याही से दीवारों पर लिखकर जनता से विधानसभा चुनावों में वोट न देने की अपील की गई है। इसके साथ शैल के कालिका मंदिर में लाल स्याही से चेतावनी संदेश लिखा गया है। 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम पर लिखे गए संदेशों में प्रत्याशियों के नाम लिखकर जनता से उन्हें मार भगाने और सबक सिखाने की बात कही गई है।

पोस्टर में लिखा माओवादी नेता का नाम

maoist poster on public place in almora.
दीवारों पर लिखे माओवादियों के संदेश - फोटो : AmarUjala

इन पोस्टरों में जनता से विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करने की अपील की गई है। दीवारों पर इन चेतावनी संदेशों में माओवादी नेता खीम सिंह बोरा का नाम लिखा गया है।

पोस्टर और वाल पेंटिंग की सूचना मिलते ही पुलिस और एलाईयू यूनिट क्षेत्र में सक्रिय हो गई हैं। चुनाव के एक हफ्ते पहले माओवादियों के पोस्टर आने की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। पोस्टर चिपकाने वालों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed