फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maoist kheem singh Bora revealing two names during investigation

बरेली में हेड क्वार्टर बनाने की जुगत में था माओवादी बोरा, पूछताछ में दो और नाम आए सामने

Fri, 19 Jul 2019 12:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Maoist kheem singh Bora revealing two names during investigation
खीम सिंह - फोटो : फाइल फोटो

बरेली में एटीएस द्वारा पकड़े गए 50 हजार के इनामी माओवादी खीम सिंह बोरा कई बरस से उत्तराखंड पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था। पूछताछ में माओवादी गतिविधियों में दो और नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि बोरा की योजना केंद्रीय समिति में शामिल होने के साथ यूपी में हेड क्वार्टर बनाने की योजना थी, लेकिन लोकल स्पोर्ट न मिलने के कारण वह पसोपेश में था। बोरा के खिलाफ ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और अल्मोड़ा में पांच मुकदमे दर्ज थे। 
विज्ञापन


यूपी की एटीएस ने 50 हजार के इनामी माओवादी खीम सिंह बोरा को बुधवार को बरेली से गिरफ्तार किया था। बोरा की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड पुलिस बृहस्पतिवार को सक्रिय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक अल्मोड़ा के सोमेश्वर निवासी खीम सिंह बोरा ने लोकल में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। स्नातक अल्मोड़ा करने के बाद 1984 में शराब बंदी के विरोध में पहली बार उसका नाम सामने आया था। 

1990-91 में मन्नू महारानी होटल नैनीताल में नौकरी के साथ एक समाचार पत्र में संपादकीय का कार्य भी किया। सोमेश्वर में ही चाय की दुकान चलाने के दौरान माओवादी गतिविधियों में उसका नाम सामने आया। 2008 में माओवादियों से पूछताछ में पता चला कि खीम सिंह बोरा जोनल कमेटी उत्तराखंड का सचिव है। 

वर्ष 2014 से वर्ष 2017 तक कुमाऊं परिक्षेत्र माओवादी के नाम से वॉल राइटिंग, पर्चा, पंपलेट चिपकाने में बोरा का नाम आया तो खुफिया तंत्र उसके पीछे लगा। 2017 में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

उसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और अल्मोड़ा में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि खीम सिंह बोरा को पूछताछ के लिए ऊधमसिंह नगर से टीम को भेजा गया था।

पूछताछ में कुछ नई जानकारियां मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई को बढ़ाया जा रहा है। उधर, सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में माओवादी गतिविधियों में दो और नाम सामने आए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed