फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maoist Active in uttarakhand Intelligence Alert for lok sabha elections 2019

चुनाव से पहले माओवादी खीम सिंह और भास्कर के सक्रिय होने की आशंका, खुफिया तंत्र अलर्ट

Mon, 18 Mar 2019 11:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Maoist Active in uttarakhand Intelligence Alert for lok sabha elections 2019
माओवादी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा चुनाव में 50 हजार रुपये के इनामी माओवादी खीम सिंह बोरा और ढाई हजार के इनामी भास्कर पांडे के सक्रिय होने की आशंका से खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। पूर्व में दोनों माओवादी नेताओं की ओर से नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में माओवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जा चुका है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों की धरपकड़ के लिए एसओटीएफ इंटेलिजेंस की चार टीमें अल्मोड़ा और नैनीताल में सक्रिय हो गई हैं। एसओटीएफ रेंज भी जल्द सर्च अभियान चलाने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2004 में अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में एक माओवादी कैंप पकड़े जाने के बाद सोमेश्वर निवासी खीम सिंह बोरा का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद 2014 के लोस चुनाव में नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में माओवादियों ने चुनाव के विरोध में पर्चे चस्पा किए थे। इसमें स्थानीय लोगों ने खीम सिंह के शामिल होने की पुष्टि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 में नानीसार में खोले जा रहे एक स्कूल का विरोध भी माओवादियों ने किया था। इसमें खीम सिंह के साथ ही भास्कर पांडे का नाम सामने आया था। पुलिस और खुफिया तंत्र से बचने के लिए दोनों भूमिगत हो गए थे। 

पुलिस प्रशासन ने तब खीम सिंह पर 50 और भास्कर पांडे पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में माओवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए दोनों के फिर से सक्रिय होने की आशंका को देखते हुए एसओटीएफ इंटेलिजेंस की चार टीमों का गठन कर उन्हें नैनीताल और अल्मोड़ा में मुस्तैद किया गया है। साथ ही एसओटीएफ रेंज भी होली के बाद दोनों जिलों में सर्च अभियान चलाने की तैयारी में है। 

इन जगहों पर रही हैं माओवादी गतिविधियां 
नैनीताल, अल्मोड़ा और यूएसनगर माओवादी गतिविधियों के केंद्र रहे हैं। इसमें अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर, बाड़ेछीना, धौलाछीना, शहर फाटक और नैनीताल जिले के धारी, लालकुआं, चोरगलिया और पहाड़पानी क्षेत्र में माओवादी सक्रिय रहे हैं। यूएसनगर में खटीमा में भी काफी समय पहले माओवादी कैंप पकड़ा गया था। 

जेल में बंद हैं तीन माओवादी 
माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वर्ष 2017 में माओवादी देवेंद्र चम्याल, भगवती भोज के साथ ही रमेश भट्ट और मनोज को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से देवेंद्र, रमेश और मनोज अभी जेल में बंद हैं। खीम सिंह के खिलाफ जहां पुलिस ने करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज किए हैं, वहीं भास्कर के खिलाफ भी चार से पांच मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed