{"_id":"5d2b8a7b8ebc3e6d1a13dd48","slug":"many-women-followed-loot-followed-several-kilometers-dehradun-news-drn312938681","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट से पहले महिलाओं का कई किलोमीटर किया पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट से पहले महिलाओं का कई किलोमीटर किया पीछा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्पांजलि एन्क्लेव और विजय पार्क एक्सटेंशन में चेन लूट का शिकार हुई दोनों महिलाआें का बदमाशों ने कई किलोमीटर तक पीछा किया था। दोनों ही वारदातों में लुटेरों ने सहारनपुर चौक से ही उनका पीछा शुरू किया था। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के बाद यही तस्वीर सामने आई है। जाहिर है कि सहारनपुर चौक से ही पीड़ित महिलाएं बदमाशों के निशाने पर आईं।
बसंत विहार के पुष्पांजलि विहार में कारोबारी हिमांशु बाधवा की पत्नी साधना से शनिवार रात और लक्ष्मण चौक निवासी निधि बजाज से हुई लूट के बाद पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अवलोकन के लिए कई टीमें गठित की थीं।
देर शाम तक फुटेज का अवलोकन करने के बाद साफ हुआ कि लुटेरों ने सहारनपुर चौक से ही दो महिलाओं को चिह्नित कर लिया था। बाधवा दंपति भी सहारनपुर चौक से ही खरीदारी करने के बाद कांवली रोड से जीएमएस रोड पर आए थे। फुटेज में साफ जाहिर है कि सहारनपुर चौक से ही बदमाश बाधवा दंपति के पीछे लग गए थे। पुष्पांजलि एन्क्लेव में जाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
निधि बजाज के साथ हुई लूट भी इससे पूरी तरह मेल खाती है। सहारनपुर चौक से आगे लक्ष्मण चौक निवासी निधि बजाज ने सहारनपुर चौक के पास से ही रविवार को तीसरे पहर सामान खरीदा था। वहां से स्कूटी सवार बदमाश उनके पीछे लगे थे। बदमाशाें ने विजय पार्क एक्सटेंशन में अंदर घुसकर दुस्साहसिक तरीके से वारदात अंजाम दी थी।
दोनों वारदातों में शिकार का पीछा करते हुए बदमाशों ने एक बार भी हेलमेट नहीं उतारा। जाहिर है कि बदमाश शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जाल से पूरी तरह वाकिफ हैं, तभी तो चेहरा दिखाने का रिस्क नहीं लिया। लूट में बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के साथ बिना नंबर की स्कूटी का इस्तेमाल किया गया।