फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many villages of Kampti struggling with water problem

पर्यटन नगरी कैंपटी के कई गांवो में पानी की समस्या से उपभोक्ता परेशान, बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग

Sat, 03 Jul 2021 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Many villages of Kampti struggling with water problem
पर्यटन स्थल कैंपटी के कई गांवों में पानी की समस्या बनी हुई है। इससे लोग परेशान हैं। जल संस्थान ने क्षेत्र में पानी के टैंकर तो लगा दिए हैं, लेकिन समस्या कम नहीं हो रही है। लोगों ने डीएम, जल संस्थान को ज्ञापन देकर समस्या को दूर करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सिया गांव निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र पंवार ने बताया कि कैंपटी बाजार सहित आसपास के कई गांवों में कई दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। कहा कि गर्मी आते ही क्षेत्र में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। उन्होंने क्षेत्र में नई पेयजल लाइन बिछाने की भी मांग की। डीएम को भेजे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि कैंपटी की ग्राम पंचायत सिया, बाजार में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को सप्ताह में एक दिन पानी मिल रहा है। स्थानीय निवासी जगत सिंह पंवार ने कहा कि सिया गांव, तलोगी, धार गांव, कैंपटी बाईपास और कैंपटी मुख्य बाजार में पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

जल संस्थान के इंजीनियर अरविंद सजवाण ने कहा कि कैंपटी में पानी की तीन लाइनें हैं, जिसमें से एक लाइन से ही पानी की सप्लाई हो पा रही है। कहा कि जहां भी पानी की समस्या होगी, वहां टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed