फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many shooters made a place in the North Zone competition

नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में कई निशानेबाजों ने बनाई जगह

Fri, 05 Feb 2021 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Many shooters made a place in the North Zone competition
देहरादून। 19वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में जगह पक्की कर ली है। प्रतियोगिता में राज्य के सात सौ से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान पौंधा मझौन में 10 मीटर एयर रायफल पुरुष वर्ग में 598 अंकों के साथ आदित्य सिंह पहले स्थान पर बने हुए हैं। महिला वर्ग में अनन्या आनंद 595 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। 10 मीटर पिस्टल पुरुष वर्ग में 357 अंकों के साथ सुनील कुमार और 10 मीटर रायफल यूथ महिला वर्ग में नंदिनी त्यागी व यूथ पुरुष वर्ग में 372 अंकों के साथ निखिल कुमार सर्वोच्च स्थान पर हैं। 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पुरुष वर्ग में शाहबाज सिंह 269 अंकों के साथ पहले, महिला वर्ग में आकांक्षा सिंह 252 और 50 मीटर रायफल प्रोन पुरुष वर्ग में सैफ राजा 286 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन

राज्य रायफल संघ के महासचिव सुभाष राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया जीसी मावलंकर, नॉर्थ जोन निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इस मौके पर अशोक शाही, योगेश शर्मा, संजय कुमार, आनंद रावत, रोशन रावत, अनूप पोखरियाल, सुमित शर्मा, सुरेंद्र सिंह राणा, रोहित प्रजापति, प्रेम प्रकाश, रजत शर्मा, सूरज बिष्ट, विस्मित रैठवाण, मनीष अग्रवाल, अनिल कवि समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed