फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   many peoples done Arson in liquor shops

भाजपा नेता के साथ शराब की दुकान पर पहुंचे लोग, तीन दुकानों में आगजनी के साथ की तोड़फोड़

Mon, 10 Apr 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,रुद्रपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
  many peoples done Arson in liquor shops

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में शराब की दुकान बंद कराने के नाम पर अराजक तत्वों ने शराब की दुकानों में लूटपाट के साथ ही आगजनी कर डाली। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की कुछ महिलाएं ट्रांजिट कैंप एसओ को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपने पहुंची थी लेकिन क्षेत्र के एक भाजपा नेता के भड़काने पर महिलाओं के साथ आये युवकों ने अंग्रेजी शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ ही देसी शराब की दुकान लूट ली और एक दुकान के बोर्ड में आग लगा दी।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को लाठी फटकारकर उपद्रवियों को भगाना पड़ा। फिलहाल पुलिस ने दुकान स्वामियों की तहरीर के आधार पर 15 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार शाम थाना ट्रांजिट कैंप के विवेकनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाथों में डंडा लेकर पहुंची कुछ महिलाएं और पुरुषों ने वहां स्थित अंग्रेजी शराब की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


भारी भीड़ को देखते हुए शराब की दुकान में काम कर रहे कर्मचारियों ने दुकान का शटर गिराकर जान बचाई, लेकिन उग्र भीड़ ने दुकान के बाहर लगे बोर्ड आदि तोड़ डाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब लोगों को समझा-बुझाकर वहां से खदेड़ा तो प्रदर्शनकारी गोलमढ़ैया स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंच गए, जहां उन्होंने जगदीश चंद्र की शराब की बंद दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी 15 पेटियां और कैंटीन में तोड़फोड़ कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता सहित 15 लोग नामजद

  many peoples done Arson in liquor shops

आरोप है कि किसी ने गल्ले में रखे 70 हजार रुपए भी निकाल लिए। इसके बाद भीड़ सिडकुल ढाल स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंची और वहां तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ना पड़ा।

इसके बाद कुछ लोग फिर से गोलमढ़ैया स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर जमा होने लगे तो एएसपी देवेंद्र पिंचा और मंजूनाथ टीसी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को खदेड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने बंद शराब की दुकान का ताला तोड़ने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दुकान स्वामियों की तहरीर पर 15 नामजद के साथ ही 100 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

भाजपा नेता सहित 15 लोग नामजद
रुद्रपुर। शराब की दुकान में लूटपाट और आगजनी के मामले में पुलिस ने दुकान स्वामियों की तहरीर पर भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद दलीप अधिकारी, अर्जुन विश्वास, मलकीत कौर, हिमांशु, अजीत सिंह, विरेंद्र कुमार, मीना देवी, शिवानी मंडल, राजकुमारी, सुनीता, कृष्णा, माया, कुसुम, ममता, रमेश सहित सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed