फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   many people stuck in the Alaknanda during funeral 

अलकनंदा के किनारे अंतिम संस्कार कर रहे थे लोग और फिर...

Mon, 10 Apr 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 10 Apr 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
many people stuck in the Alaknanda during funeral 

अलकनंदा किनारे स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर रहे लोगों की जान खतरे में पड़ गई। जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस से अचानक ज्यादा मात्रा में पानी छोड़े जाने से नदी का जल स्तर बढ़ गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस व आपदा की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सों के सहारे लोगों को नदी से बाहर निकाला। शुक्रवार करीब ढाई बजे दिन में आईटीआई स्थित घाट पर विक्रम सिंह पुत्र कीर्ति सिंह निवासी भिताईं गांव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। 
विज्ञापन


अचानक जल विद्युत परियोजना कंपनी के पावर हाउस से पानी छोड़े जाने पर नदी का जल स्तर बढ़ गया, जिससे शव का अंतिम संस्कार कर रहे करीब 60-70 लोग नदी में फंस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

many people stuck in the Alaknanda during funeral 

इन्हीं लोगों में से शामिल किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी कोतवाल जितेंद्र चौहान आपदा टीम व मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। चौहान ने बताया कि जल पुलिस व आपदा टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्सों के सहारे सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

गनीमत रही कि किसी भी प्रकार से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जल विद्युत परियोजना की ओर से बिना सूचना पानी छोड़े जाने पर लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी घाटों पर हूटर लगाए जाने चाहिए, जिससे कि पानी छोड़े जाने पर सूचना मिल सके। 

-पानी छोड़े जाने पर हूटर बजाया जाता है। जगह जगह पर कंपनी ने सूचना बोर्ड लगाए है। हमेशा की भांति आज भी हूटर बजाया गया। 
वाईआर शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी , परियोजना कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed