फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many Express trains will Not run on roorkee and saharanpur route 26th May

26 मई को नहीं चलेंगी रुड़की और सहारनपुर रूट पर कई एक्सप्रेस ट्रेनें, यहां देख लीजिए पूरी लिस्ट... 

Fri, 24 May 2019 05:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 May 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Many Express trains will Not run on roorkee and saharanpur route 26th May
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ध्यान दीजिए। सहारनपुर-अंबाला रेल सेक्शन पर बरारा और केसरी स्टेशनों के बीच पुल संख्या 283 के स्पेन के गार्डर बदलने के काम के लिए 15 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कई रेल गाड़ियां प्रभावित होंगी तो कई ट्रेनें रद्द भी होंगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ेगी।

विज्ञापन


रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए उत्तर रेलवे का अंबाला मंडल, सहारनपुर-अंबाला रेल खंड पर बरारा और केसरी स्टेशनों के बीच पुल संख्या 283 के एक स्पेन के गार्डर बदलने का काम किया जाना है।
विज्ञापन


इसके लिए 26 मई को सुबह 8.10 मिनट से रात्रि 11.5 मिनट तक करीब 15 घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। मेगा ब्लॉक के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि कई ट्रेनें प्रभावित भी होंगी। इस दौरान इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द रहने वाली ट्रेनें 

- 14610 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस।
- 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा हेमकुंट एक्सप्रेस।
- 64502 अंबाला-सहारनपुर एमईएमयू।
- 12063 हरिद्वार-ऊना लिंक एक्सप्रेस।
- 12064 ऊना-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस।
- 14617 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस।
- 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस।
- 12357 कोलकता-अमृतसर दुगिर्मयाना एक्सप्रेस।
- 12358 अमृतसर-कोलकत्ता दुर्गियाना एक्सप्रेस।
- 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस।
- 14522 अम्बाला-दिल्ली एक्सप्रेस।
- 14521 दिल्ली-अम्बाला एक्सप्रेस।
- 12460 अमृतसर-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस।
- 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस।

सहारनपुर-अंबाला रेल खंड पर बरारा और केसरी स्टेशनों के बीच पुल के स्पेन के गार्डर बदलने के काम के चलते मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। 
- एसके वर्मा, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed