फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Many Express train Cancelled Before Holi 2019 on delhi route

होली से पहले इस रूट पर 4 ट्रेनें रद्द, 8 एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले, यहां देखिए पूरी लिस्ट...

Fri, 15 Mar 2019 05:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Many Express train Cancelled Before Holi 2019 on delhi route
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ-मुजफ्फनगर के बीच इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने की वजह से 18 मार्च तक चार ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो आठ ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ट्रेनें वाया टपरी-शामली और बागपत होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगी।

विज्ञापन


इससे मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद के यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। यात्रा में समय भी अधिक लगेगा। चार पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से दैनिक यात्रियों को बसों से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर मेरठ- मुजफ्फरनगर के बीच इंटरलॉकिंग बदलने का काम शुरू किया गया है। इससे 14 से 18 मार्च तक ट्रेनों का यातायात प्रभावित रहेगा, जिसमें दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच चलने वाली चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दिल्ली-ऋषिकेश (54471-72) और दिल्ली-हरिद्वार (54475-76) अप और डाउन की गाड़ियां शामिल हैं। दैनिक यात्रियों को निजी साधन से यात्रा करनी पड़ेगी। वहीं, आठ ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि मेरठ रूट के ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है। इससे चार ट्रेनें निरस्त और आठ ट्रेनों का रूट वाया शामली कर दिया गया है। 


इन ट्रेनों का बदला गया है रूट

22659 कोचुवेली देहरादून एक्सप्रेस, कोचुवेली से देहरादून तक 
 22660 देहरादून कोचुवेली एक्सप्रेस, देहरादून से कोचुवेली तक 
14317 इंदौर देहरादून एक्सप्रेस, इंदौर जंक्शन से देहरादून तक 
19031 हरिद्वार मेल, अहमदाबाद जंक्शन से हरिद्वार जंक्शन तक 
12055 देहरादून जनशताब्दी, नई दिल्ली से देहरादून तक 
12056 नई दिल्ली जन शताब्दी, देहरादून से नई दिल्ली तक 
18477 उत्कल एक्सप्रेस, पुरी से हरिद्वार जंक्शन तक 
12688 देहरादून चेन्नई एक्सप्रेस, देहरादून से मदुरई जंक्शन तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed