फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   many accident in garhwal four died and five injured

गढ़वाल: अलग-अलग हादसों में चार की मौत, पांच लोग हुए घायल

Mon, 28 Jan 2019 09:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 28 Jan 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
many accident in garhwal four died and five injured
अनियंत्रित कार खाई में पलट गई - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल में हुए अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


देहरादून में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक यहां अपने भाई बहन के पास किराए पर रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र रणवीर सिंह विश्वकर्मा निवासी ग्राम मुनोग, पोस्ट ऑफिस म्युंडा चकराता के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिषेक अपनी बाइक से म्यूनिसिपल रोड से कर्जन रोड की तरफ जा रहा था। इसी बीच सामने से आई एक कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी। इससे अभिषेक छिटककर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसे में अभिषेक के सिर में गंभीर चोटें आईं। आरोपी कार चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक यहां करनपुर में अपने भाई और बहन के साथ रहता था। रात में खाना खाने के बाद वह किसी काम से कर्जन रोड स्थित अपने साथी के यहां जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि कार चालक हरविंदर सिंह निवासी ओल्ड सर्वे रोड को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


पौड़ी जनपद के थाना क्षेत्र पैठाणी में कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र पैठाणी के न्यानगढ़ गांव से शुक्रवार रात को पौड़ी के तीन व्यक्ति कार से लौट रहे थे। वे न्यानगढ़ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच चुठानी मोटर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल रवाना हुआ, लेकिन बारिश व अंधेरा होने के चलते घटनास्थल की सही सूचना नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने दुर्घटना में घायल लोगों को रेस्क्यू किया। 108 सेवा के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती किया गया, जहां डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है। एसआई रविंद्र सिंह ने बताया कि कार दुर्घटना में विनय मिंया (36) निवासी ज्वाड़ कांडाखाल यमकेश्वर (पौड़ी) की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि कार चालक ऋषि बिष्ट निवासी टीआरएच पौड़ी और हरेंद्र कठैत निवासी कोटद्वार रोड निकट पेट्रोल पंप पौड़ी का उपचार चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार पेड़ से टकराकर पलटी, दो की मौत, एक घायल
कोटद्वार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद और कोटद्वार के बीच जाफराबाद के समीप शुक्रवार को देर रात ढाई बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को यहां बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मूल रूप से मणिपुरी हैं। एसआई पूनम शाह के अनुसार, दिल्ली से कोटद्वार आ रही एक कार शुक्रवार को देर रात ढाई बजे जाफराबाद के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर जंगल में एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद कार पलट गई। इससे कार चालक ईशपाल भारद्वाज (35) पुत्र हरिकेश भारद्वाज निवासी फ्रेंड्स कालोनी वेस्ट, कालका साउथ दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने चालक के शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। दो घायल युवतियों को आकस्मिक सेवा 108 से बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवती ग्राम लैंगडैंग जिला उखरूल मणिपुर हाल निवास कोटला मुबारकपुरा दिल्ली ईमाई (20) पुत्री पौंडम को मृत घोषित कर दिया। दूसरी युवती हना (21) पुत्री ल्यूटांग निवासी ग्राम लैंगडैंग जिला उखरूल मणिपुर हाल निवास कोटला मुबारकपुरा दिल्ली को बेस अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। नजीबाबाद और कोटद्वार पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक ईमाई की चचेरी बहन शेरान ने बताया कि ईमाई का अपना व्यापार है और वह व्यापार के सिलसिले में किसी से मिलने कोटद्वार आ रही थी।       


कार और रोडवेज की बस भिड़ी, दो घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-नजीबाबाद के मध्य जाफराबाद के समीप एक कार और उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की भिड़ंत में कार में सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बिजनौर के अंतर्गत ग्राम बुड्ढ़ी (बड़िया) निवासी जगवीर सिंह (27) पुत्र गुरुमुख अपने दो रिश्तेदारों के साथ कार से कोटद्वार आ रहा था। इस बीच जाफराबाद चौकी से कुछ दूर पहले पुल के समीप कोटद्वार की ओर से जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस की कार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में जगवीर के साथ ही ग्राम बुड्ढ़ी निवासी परमजीत (26) पुत्र गुरु बक्स को चोटें आई हैं।। घायलों को यहां लाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जगवीर ने बताया कि परिवहन निगम का बस चालक शराब के नशे में धुत था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed