फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mansa devi Ropeway trolley caught fire Fake video viral

हरिद्वार: वायरल हुआ मंशा देवी रोपवे की ट्रॉली में आग लगने का वीडियो, जानिए इसके पीछे का सच

Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Mansa devi Ropeway trolley caught fire Fake video viral
ट्रॉली में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हरिद्वार में मंशा देवी रोपवे की ट्रॉली में आग लगने का वीडियो आज-कल वायरल हो रहा है। यह वीडियो जब सोशल मीडिया के माध्यम से अमर उजाला के पास पहुंचा तो हमने इसे लगाने से पहले इसकी तफतीश करना जरूरी समझा। रोपवे अधिकारियों और पुलिस से जब इस विषय में बात कर पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह वीडियो फर्जी है। चलिए आगे जानते हैं इस खबरा का पूरा सच।

विज्ञापन

 



दो दिन से सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में एक ट्रॉली जलती दिख रही है। वीडियो वायरल होने से अफवाह फैल गई कि मंशा देवी रोपवे की ट्रॉली  में आग लग गई है। इसकी जानकारी होने पर तत्काल हरकत में आई स्थानीय पुलिस रोपवे पर पहुंच गई। रोपवे अधिकारियों को इस मामले की पूरी जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मंशा देवी रोपवे पर सब कुछ सामान्य है।

विज्ञापन

कंपनी अधिकारियों ने अपील की कि आमजन अफवाह न फैलाएं। मंशा देवी रोपवे पर सबकुछ ठीक है। उषा ब्रेको कंपनी के प्रबंधक मनोज डोभाल ने कहा कि कंपनी अपनी गुणवत्ता और मानकों से कोई समझौता नहीं करती है। कंपनी को लेकर जिस तरह का प्रचार किया जा रहा है वह बेबुनियाद है।

उन्होंने बताया कि जिस वीडियो को हमारी कंपनी का बताकर प्रचारित किया जा रहा है। वह फिलीपींस में तीन साल पहले शूट किए गए एक टीवी कार्यक्रम की शूटिंग का है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed