फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manoj Sinha inaugurates new facility haridwar railway station

डबल इंजन की सरकार ने किया रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने का काम: मनोज सिन्हा

Thu, 10 Jan 2019 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Manoj Sinha inaugurates new facility haridwar railway station
मनोज सिन्हा

केंद्रीय रेल एवं दूर संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश की आजादी के बाद से जिस अनुपात में आबादी बढ़ी, उसके अनुसार रेलवे की सुविधाओं को बढ़ाया नहीं गया है। अब भाजपा की केंद्र सरकार ने तमाम क्षेत्रों के साथ रेलवे की आधुनिकता पर काम किया है। भाजपा ने जितनी भी योजनाओं का शुभारंभ किया है उनका काम निर्धारित समय सीमा पर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्व की सरकारों के मुुकाबले रेलवे के विकास पर ज्यादा निवेश किया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 6 नई सुविधाओं का लोकार्पण केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व सांसद तरुण विजय ने किया। नई सुविधाओं में यात्री निवास एवं प्रतीक्षालय, राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल थाना, लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी, नवीनीकृत महिला एवं पुरुष यात्री प्रतीक्षालय, पे एंड यूज डीलक्स शौचालय, सीसीटीवी निगरानी एवं कोच गाइडेंस प्रणाली का लोकार्पण हुआ। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश में भारतीय रेल का विकास कराना चुनौती पूर्ण था। आजादी के बाद से देश में रेलवे के विकास के लिए जो कार्य होना था, वह नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


अब भाजपा रेलवे के विकास की तरफ बढ़ रही है। कहा, पहले जहां रेलवे के लिए 48 हजार करोड़ का बजट स्वीकृत होता था, अब भाजपा सरकार ने एक लाख 30 हजार करोड़ बजट स्वीकृत किया। इसके बाद इस बजट को बढ़ाकर एक लाख 48 हजार करोड़ किया गया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में ट्रेनों को 13 कोच से बढ़ाकर 18 कोच तक करने का काम जारी है। चारधाम रेलवे यातायात, रुड़की-देवबंद के बीच ट्रैक बनाने के कार्य आदि के साथ कई ट्रेनें बढ़ाने के लिए काम जारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि रेलवे की खस्ता हालत को दूर करने का जो काम भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है, उससे देश के विकास को तीव्र गति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के क्षेत्र गाजीपुर में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संपूर्ण देश में रेलवे के विकास के लिए अद्भुत काम किया है। शांतिकुंज के प्रमुख प्रणव पंड्या ने कहा कि बलिया के गाजीपुर में रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण और उच्चीकरण के लिए जो कार्य किया उसी के अनुसार पूरे देश में विकास होना चाहिए। उन्होंने मोतीचूर रेलवे स्टेशन और मोतीचूर रेलवे फाटक के विकास करने की मांग उठाई।

सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ रेलवे के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाया। उन्होंने हरिद्वार में रेलवे की ओर से एक नर्सिंग स्कूल खोले जाने की मांग उठाई। इस मौके पर रेलवे के उप महाप्रबंधक राजेश तिवारी, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, ओमप्रकाश, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, संजय चतुर्वेदी, कामिनी सड़ाना, संजय चोपड़ा, आशुतोष शर्मा, हरजीत सिंह, पार्षद अनिरूद्घ भाटी, विनित जौली, अनिल मिश्रा, आशु चौधरी, राजीव भट्ट, पंकज सहगल, अमन गुप्ता, प्रदीप आदि शामिल हुए।  

तरुण विजय के कार्यों को सराहा
केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पूर्व सांसद तरुण विजय के कारण हरिद्वार में उन्हें आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि देश के रेलवे स्टेशनों पर बैंच बनवाने में जो सहयोग किया वो अतुलनीय है। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि तरुण विजय की दूरदर्शिता और उनकी निधि से हुए कार्यों से प्रदेश के साथ हरिद्वार स्टेशन पर बने रैन बसेरे का लाभ यात्रियों को मिलता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि तरुण विजय की लेखनी ने सामाजिक सरोकारों को निभाने में काम किया और प्रदेश हित के साथ नीचले वर्ग को ऊपर उठाने के लिए हमेशा काम किया है।

यह होगी रैन बसेरे में सुविधा
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तत्कालीन राज्यसभा सांसद तरुण विजय ने अपनी सांसद निधि से दो करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था, जिससे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर भव्य रैन बसेरे का निर्माण किया गया। इसमें 34 बेड के दो हाल बनेंगे, जिनमें 18 महिला और 18 पुरुष यात्री रुक सकेंगे। रैन बसेरे में कुर्सी से लैस एक वेटिंग हाल अलग से बनाया गया है। तरुण विजय ने बताया कि इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed