फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Manish rawat got fifth position in walk race in china

चीन में हुई वॉक रेस में पांचवें स्थान पर रहे उत्तराखंड के मनीष

Mon, 17 Apr 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून Updated Mon, 17 Apr 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
Manish rawat got fifth position in walk race in china
ओलंपियन मनीष रावत

चीन के ताईकांग शहर में आयोजित आइएएएफ रेस वॉकिंग चैलेंज (ग्रांड- प्रिक्स) अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में उत्तराखंड के ओलंपियन मनीष रावत पांचवें स्थान पर रहे। मनीष ने 20 किमी पैदल चाल में एक घंटे 23 मिनट और 58 सेकेंड के साथ सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया। हालांकि वह यह भारतीय धावक एशियन वर्ग में पहले स्थान पर रहा।

विज्ञापन


ब्राजील के काइयों ओलिवेरिया (1:22:16 सेकेंड) पहले, मेक्सिको के जूलियो सेसर(1:22:58 सेकेंड) दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के लेबोगंग शाघे (1:23:45 सेकेंड) तीसरे स्थान पर रहे। मनीष रावत पहले ही लंदन में अगस्त में होने वाली आइएएएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

विज्ञापन

इस साल मनीष का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Manish rawat got fifth position in walk race in china
मनीष रावत - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि मनीष ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उसका इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने बताया कि ताईकांग में स्थितियां आसान नहीं थी। वहां  का मौसम गर्म था। इसके बावजूद मनीष ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। ऐसे में उन्होंने मनीष को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। 

एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस की महिला जुड़ो खिलाड़ी शालू का सीनियर इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। 24 अप्रैल से 24 मई तक औरंगाबाद में कैंप का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में पूरे भारत से 27 पुरुष तथा 27 महिला खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इसके बाद हांगकांग में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed