फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mangal parties got Vivekananda Youth Award for excellent work

सीएम ने मंगल दलों को दिए अवार्ड

Thu, 09 Dec 2021 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mangal parties got Vivekananda Youth Award for excellent work
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला व पुरुष मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड प्रदान किए। स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की भी शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को सम्मानित भी किया। पहले स्थान पर रही गैंथी कर्णप्रयाग को एक लाख, मेहूवाला खालसा को 50 हजार और बांसखेड़ा खुर्द काशीपुर को 25 हजार का तीसरा स्थान मिला। कर्णप्रयाग चमोली स्थित सेनू महिला दल को पहले पुरस्कार के रूप में एक लाख, रामनगर डांडा देहरादून को 50 हजार और भगवानपुर ऊधमसिंह नगर को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। भाटिया उत्तरकाशी को एक लाख, गोधर्नपुरी हरिद्वार को 50 हजार और जस्सा गाजा, नैनीताल को 25 और खानपुर हरिद्वार को एक लाख, आला जोखना चमोली को 50 हजार, और खरोली प्रतापनगर को 25 हजार रुपये का राज्य स्तरीय अवॉर्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन

रायपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल महाकुंभ में 2021 में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को नई नीति के अनुसार सुविधाएं अनुमन्य करने की बात कही। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 आयु वर्ग में कुल 12 खेल विधाओं का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति 2021 लागू की गई है। इसमें खिलाड़ियों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, खेलों के प्रति रूचि बढ़ाने, खिलाड़ियों के नियोजन, सामान्य आहार के साथ-साथ बेहतर बेहतर डाइट की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए रोजगार के अवसर और संबंधित पूर्ण सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के जरिये युवा खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म मिल रहा है। गांवों से निकलकर राज्य स्तर तक प्रतिभाएं पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को जो भी दिक्कतें होंगी, उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर दीपेंद्र चौधरी, जीएस रावत समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed