फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mangal astrology change life

नए साल में छूट जाएगा क्रूर ग्रहों का साथ

Wed, 05 Mar 2014 07:15 PM IST
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 05 Mar 2014 07:15 PM IST
विज्ञापन
mangal astrology change life

वक्री होकर एक ही राशि में चल रहे शनि, मंगल और राहु का साथ अब छूटने वाला है। मंगल तुला राशि का त्याग कर कुछ ही दिनों में कन्या राशि में छलांग लगाएंगे। इस वर्ष के आखिरी सप्ताह में पड़ रहा समसप्तक योग देश की राजनीति में विशेष परिवर्तन लाने वाला है।

विज्ञापन


कहीं अचानक सुनामी भी
वर्तमान संवत् के शेष दिनों में बहुत कुछ बदल रहा है। अनेक पंचांगों ने आशंका व्यक्त की है कि यह बदलाव विश्व में कहीं न कहीं अचानक सुनामी भी ला सकता है।
विज्ञापन


वर्तमान में शनि, मंगल और राहु तीनों क्रूर ग्रह तुला राशि में एक साथ चल रहे हैं। मंगल का वक्री होना दुर्भिक्ष तथा शनि की वक्र  चाल भयंकर रोग लाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नव संवत्सर नया संदेश
सुखद बात यह है कि तीनों ग्रह का एक राशि में साथ चलने का यह क्रम 24 मार्च तक ही जारी रहेगा। 25 मार्च को शनि और राहु का साथ छोड़कर मंगल कन्या राशि में एकाएक छलांग लगाएंगे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह स्थिति रोग, आपदा और सत्ता परिवर्तन के हालात पैदा करती है। वर्तमान संवत्सर का समापन 31 मार्च को हो जायेगा। एक अप्रैल को नव संवत्सर नया संदेश लेकर आ रहा है।

इसके बावजूद वर्तमान संवत्सर के आखिरी सात दिनों में सूर्य और मंगल का समसप्तक योग पड़ रहा है। यह योग अस्थिरता लेकर आता है। विशेष रूप से राजा की नैया डगमगाने लगती है।

पंचांगों की धारणा एक समान
काशी पंचांग, मार्तण्ड पंचांग, देवीदयाल पंचांग, गंगा पंचांग, श्रीकृष्ण पंचांग आदि के अनुसार शनि, मंगल और राहु की वक्री गति दूरगामी परिणाम देती है। यदि मंगल ग्रह शनि और राहु का साथ एक माह और बनाए रखते तो ज्योतिषीय दृष्टि से अनर्थ हो सकता था।


सूर्य ने हस्तक्षेप कर मंगल को कन्या में भेजा और बाहर निकले मंगल के साथ स्वयं समसप्तक योग बना लिया। वर्ष के आखिरी सप्ताह में बने इस योग से धरती पर आने वाले अनेक संकट टल गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed