फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   manasvi mamgai become Rhc vice president in america

उत्तराखंड की ये हॉट मॉडल बनीं अमेरिका में आरएचसी उपाध्यक्ष, ट्रंप के लिए भी कर चुकीं चुनाव प्रचार

Fri, 05 Jan 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Jan 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
manasvi mamgai become Rhc vice president in america

2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी उत्तराखंड की बेटी मनस्वी ममगाईं को अमेरिका में हिंदुओं के सबसे बड़े संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोऑलिशन (आरएचसी) का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


मनस्वी ने इस संगठन के जरिये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप के शपथ ग्रहण में उन्होंने नृत्य की प्रस्तुति भी दी थी। 42 लाख से अधिक सदस्यों वाले संगठन ने राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था।
विज्ञापन


उनकी सभा में ही भारतीयों को लुभाने के लिए ‘अबकी बार-ट्रंप सरकार’ का नारा दिया गया था, जो काफी चर्चा में रहा। पूरे चुनाव प्रचार अभियान में मनस्वी की अहम भूमिका थी। तब वह संगठन में भारतीय एंबेसडर के रूप में काम कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल में है ननिहाल

manasvi mamgai become Rhc vice president in america

अब उन्हें संगठन का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनस्वी ने फोन पर बताया कि संगठन अमेरिका में हिंदुओं की मदद करने और उनके मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का काम करता है।

इसे राष्ट्रपति ट्रंप और उनके परिवार का समर्थन हासिल है। संगठन के साथ मिलकर इस वर्ष व्हाइट हाउस में दिवाली का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वह लॉस एंजिल्स में रहकर काम कर रही हैं। उनके पिता वाशिंगटन में रहते हैं।

नैनीताल में है ननिहाल
गड़सेर गांव बागेश्वर निवासी मनस्वी का ननिहाल नैनीताल में है। उनके नाना चंद्रशेखर नैलवाल प्रभागीय वनाधिकारी रहे हैं। उनके पिता जन्मेजय नैलवाल और मां प्रभा ने नैनीताल के डीएसबी परिसर से अपनी पढ़ाई की। बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। 1988 में दिल्ली में मनस्वी का जन्म हुआ। 2006 में उन्होंने एलीट मॉडल लुक इंडिया, 2008 में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल और 2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था।

एक्शन-जैक्शन से बॉलीवुड में एंट्री

manasvi mamgai become Rhc vice president in america

एक्शन-जैक्शन से बॉलीवुड में एंट्री
2014 में मनस्वी ने अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म एक्शन-जैक्शन के जरिये बॉलीवुड में एंट्री की थी। बाद में उन्होंने कुछ अन्य फिल्मों में भी अभिनय किया। इसके बाद वह अमेरिका चली गईं और आरएचसी के साथ जुड़कर डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में जुटी रहीं।

हॉलीवुड में आजमाएंगी हाथ
मनस्वी ने बताया कि उन्होंने फिल्मों को अलविदा नहीं किया है। फिलहाल वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करने जा रही हैं। हालांकि, बॉलीवुड फिल्मों में बेहतर रोल ऑफर होने पर वह उनमें भी काम कर सकती हैं। विशेषकर किसी बायोपिक या अच्छी कहानी में काम करने में उनकी दिलचस्पी है। उन्होंने बताया कि साल में एक बार भारत जरूर आती हैं। अगले कुछ माह में नैनीताल आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed