फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   man washed away with bike in flood.

सड़क पर आए रपटे के तेज बहाव में बाइक समेत बहा युवक, शव बरामद

Wed, 27 Jul 2016 08:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Jul 2016 08:19 AM IST
विज्ञापन
man washed away with bike in flood.
पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई बाइक - फोटो : AmarUjala

कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर आए रपटे की चपेट में आकर एक युवक बाइक समेत बह गया। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर गदेरे से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविंद्र सिंह (26)  निवासी संगलाकोटी, पौड़ी अपाचे बाइक (UK08-AH8798) से कोटद्वार जा रहा था। कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर सड़क पर आ रहे रपटे से रविंद्र ने बाइक पार कराने की कोशिश की। लेकिन रपटे के तेज बहाव में वह काबू नहीं कर पाया और बाइक समेत गदेरे में बह गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू चलाया जिसमें बाइक बरामद कर ली गई। लेकिन रविंद्र का पता नहीं चल पा रहा था। काफी खोजबीन के बाद शाम को रविंद्र का क्षत-विक्षत शव गदेरे से बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी जगह बह गई थी रेंज अधिकारी की कार

man washed away with bike in flood.
कार में सवार थे रेंज अधिकारी - फोटो : अमरउजाला

गौरतलब है कि यह हादसा उसी जगह हुआ है जहां कुछ दिन पहले रेंज अधिकारी की कार रपटे में बह गई थी। बीते शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कोटद्वार से अपनी कार से रथुवाढाब के लिए निकले रेंज अधिकारी बृजबिहारी शर्मा की कार जैसे ही पांचवें किमी से आगे बढ़ी, रपटे पर पानी आने के कारण बंद हो गई।

बंद कार को धक्का देने के लिए रेंजर के परिजन बाहर निकल गए। वे धक्का दे ही रहे थे कि पहाड़ी से अचानक गदेरा उफनाता हुए नीचे की ओर बढ़ा। कार तेज बहाव में नीचे गदेरे में समा गई। इस बीच कार में सवार रेंज अधिकारी कार से छिटक गए जिससे उन्हें काफी चोटें आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed