{"_id":"5b08cabb4f1c1b946e8b4ac2","slug":"man-tweet-cm-and-millions-of-goods-caught","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक आदमी ने CM को ट्वीट कर की शिकायत तो जांच के दौरान बस में मिला कुछ एेसा कि मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक आदमी ने CM को ट्वीट कर की शिकायत तो जांच के दौरान बस में मिला कुछ एेसा कि मच गया हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Sat, 26 May 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक-परिचालक के खिलाफ रोडवेज बस में भाड़ा लिए बगैर लाखों का इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान लाने की शिकायत सीएम को ट्वीट की गई तो परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। एआरटीओ ने एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालक-परिचालक का चालान कर जुर्माने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07 पीए 3032) बृहस्पतिवार शाम आनंद विहार (दिल्ली) बस अड्डे से निकली थी। दिल्ली में नौकरी करने वाले दन्यां (अल्मोड़ा) निवासी एक व्यक्ति अपने तीन रिश्तेदारों को रोडवेज बस में बैठाने पहुंचे थे। बस में यात्रियों से अधिक सामान भरा हुआ था।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने बस में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की पेटियां लोड कर रहे चालक-परिचालक से यात्रियों के लिए भी जगह छोड़ने को कहा तो चालक-परिचालक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर चालक-परिचालक की शिकायत करते हुए बस का विवरण लिख दिया। ट्वीट पढ़ते ही मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के डीएम को इस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम मामले की जांच कर रहे हैं
trivendra singh rawat
डीएम ने पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम और एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। पिथौरागढ़ डीएम से निर्देश मिलने के बाद एआरटीओ रुद्रपुर रामप्रकाश राठौर और एआरएम श्रीराम कौशल ने देर रात करीब एक बजे रामपुर रोड स्थित चेक पोस्ट पर पहुंची बस की चेकिंग की। बस में यात्रियों के साथ सामान की 16 पेटियां मिलीं। इनमें सिर्फ छह पेटियों के भाड़े की रसीद काटी गई थी।
एआरटीओ राठौर ने बताया कि सवारी वाहन का मालवाहक वाहन के रूप में इस्तेमाल करने पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालक-परिचालक का चालान कर जुर्माने की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर वाणिज्य कर अधिकारियों के मौजूद न होने के कारण सामान जब्त नहीं किया जा सका। सामान हल्द्वानी के व्यापारी का था। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बस को मौके पर सीज नहीं किया गया।
पिथौरागढ़ डिपो की एक बस में बगैर बिल का सामान पकड़ा गया है। पिथौरागढ़ डिपो के एआरएम मामले की जांच कर रहे हैं। मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के बाद चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीराम कौशल, एआरएम, रुद्रपुर डिपो