फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man throw one gallon acid on his family at almora

एक बेरहम सख्श ने अपने ही परिवार पर उड़ेल दिया एक गेलन एसिड, मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा

Wed, 12 Sep 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Sep 2018 07:05 AM IST
विज्ञापन
man throw one gallon acid on his family at almora
acid attack, acid

अल्मोड़ा के दशाऊं (पेटशाल) में एक अधेड़ व्यक्ति ने शराब के नशे में सोमवार शाम अपने बड़े भाई और उसके परिवार पर तेजाब से हमला कर दिया।

विज्ञापन


जिले में एसिड अटैक की इस पहली घटना में भाई समेत परिवार के सात लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनमें दो बच्चे और परिवार की दो बहुएं भी शामिल हैं। दो महिलाओं की हालत काफी खराब है। इनमें एक 70 तो दूसरी 55 प्रतिशत तक झुलसीं हैं।
विज्ञापन


परिवार के अन्य सदस्य दिवान सिंह पर एसिड के कुछ छींटे पड़े हैं। दिवान सिंह ही सभी घायलों को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर आया। यहां दोनों महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। जबकि, अन्य पांच का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लीसा निकालने का काम करता है आरोपी रघुनाथ सिंह

man throw one gallon acid on his family at almora
acid attack, acid

उधर, झगड़े में हमलावर को भी काफी चोटें आई हैं और उसे भी देर रात बेस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

आरोपी रघुनाथ सिंह लीसा निकालने का काम करता है और इसी के चलते उसने अपने घर पर एसिड रखा था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 

जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा से करीब 15 किमी दूर राजस्व पुलिस क्षेत्र दशाऊं पेटशाल निवासी रघुनाथ सिंह (56) का अपने बड़े भाई शेर सिंह के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा था।
 

पांच लीटर के गेलन में एसिड लेकर पहुंचा आरोपी

man throw one gallon acid on his family at almora
acid attack, acid

सोमवार शाम करीब 5.30 बजे रघुनाथ सिंह शराब के नशे में बड़े भाई शेर सिंह के घर घुस गया और गाली गलौच शुरू कर दी।

झगड़ा बढ़ने पर रघुनाथ सिंह अपने कमरे से पांच लीटर के गेलन में एसिड लेकर पहुंच गया। उसने एक जग में एसिड निकालकर एक कमरे में मौजूद बड़े भाई शेर सिंह (63) सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर फेंक दिया।

एसिड हमले में शेर सिंह के अलावा उनकी बहू जया देवी (33) पत्नी दिवान सिंह, नीमा देवी (21) पत्नी गोपाल सिंह, किरन (15) पुत्री दिवान सिंह, चांदनी (5) पुत्री दिवान सिंह और मोहिनी देवी (61) पत्नी शेर सिंह झुलस गए। 

जया देवी की आंखों में तेजाब के छीटें पड़े

man throw one gallon acid on his family at almora
acid attack, acid

जिला अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉ. सौरव जोशी ने बताया कि जया देवी 70 प्रतिशत और नीमा देवी 55 प्रतिशत झुलस गईं हैं। दोनों की स्थिति खराब है।

जया देवी की आंखों में भी तेजाब के छीटें पड़े हैं। इन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी भेजा गया है, जबकि अन्य का अल्मोड़ा में ही इलाज चल रहा है।

उधर, देर रात एसिड से हमला करने वाले रघुनाथ सिंह को भी घायल अवस्था में बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर में चोट के निशान हैं। रघुनाथ सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए देर रात तहसीलदार खुशबू आर्या ने घटना के बावत उसके बयान लिए। 

पटवारी को दे दी गई है मौखिक सूचना

man throw one gallon acid on his family at almora
acid attack, acid

परिवार के सदस्य दिवान सिंह ने बताया कि घटना की मौखिक सूचना क्षेत्रीय पटवारी को दे दी गई है, लेकिन फिलहाल कोई मौके पर नहीं पहुंचा है। दिवान सिंह के मुताबिक रघुनाथ सिंह के साथ उनके परिवार का पहले से ही विवाद चल रहा है। बकौल दिवान सिंह रघुनाथ सिंह ने मई में भी अपने बड़े भाई (दिवान सिंह के पिता) शेर सिंह के साथ काफी मारपीट की थी, लेकिन बाद में कुछ लोगों की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई। पिछले कुछ दिनों से रघुनाथ सिंह शराब पीकर फिर से झगड़ा करने लगा था। 

मामले में फिलहाल किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार पीडी सनवाल को अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्रीय पटवारी से मौके पर जाकर मामले की जांच करने और पक्षकारों की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है।
- विवेक राय, एसडीएम

एसिड का गेलन भी छीन लाया दिवान सिंह
आरोपी रघुनाथ सिंह की ओर से हमले में प्रयोग किए गए एसिड के गेलन और जग को उसका भतीजा दिवान सिंह छीनकर अल्मोड़ा ले आया है। उसने फिलहाल इस एसिड को अस्पताल में ही रखा है। उसका कहना है कि इस एसिड को राजस्व पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed