{"_id":"8b321c0c1d3465d2b51b7e9d6e5d8ef8","slug":"man-threat-uttarakhand-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड CM को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड CM को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Feb 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड CM हरीश रावत को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी केशवानंद नौडियाल को पंजाब से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बताया गया कि बुधवार को थाना श्रीनगर गढ़वाल में एक व्यक्ति का फोन आया। उस व्यक्ति ने कहा कि 'मैं बाबा एंड ठाकुर उर्फ थापड़ा बोल रहा हूं। मुख्यमंत्री हरीश रावत जब गैंरसैंण जाएंगे तो मैं उन्हें मार दूंगा'।
विज्ञापन
यह कहकर उक्त व्यक्ति ने फोन काट दिया। जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। फोन ट्रैप करने पर पंजाब की लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस पंजाब के लिए रवाना हुई और आरोपी केशवानंद नौडियाल पुत्र विद्यादत्त नौडियाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन