{"_id":"5805c0ce4f1c1b592c7035ec","slug":"man-killed-in-road-accident-at-vikas-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून-पौंटा साहिब मार्ग पर मिनी ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून-पौंटा साहिब मार्ग पर मिनी ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
dead body
देहरादून-पौंटा साहिब मार्ग के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोर खाला में एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने युवक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सुबह 6:30 बजे हुए इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों के द्वारा सीएचसी सहसपुर ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक की पहचान सोनू (30) पुत्र रामपाल मोहद्दीपुर खेड़ा सहारनपुर हाल निवासी चोर खाला के रूप में हुई। जो पर किराए के मकान पर रहता था और कबाड़ी की दुकान पर मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
युवक के साथ युवक की मां और उसकी 5 साल की बच्ची आकांक्षी रहते थे। मृतक की पत्नी का 4 साल पहले देहांत हो गया था।