फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man ki baat uttarakhand chief minister listen with public

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने अनोखे अंदाज में सुनी पीएम के 'मन की बात'

Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
man ki baat uttarakhand chief minister listen with public
man ki baat - फोटो : amarujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी कैबिनेट के सहयोगियों ने अनोखे अंदाज में सुना।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री रविवार की सुबह अपनी मन की बात कहने वाले थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनकी कैबिनेट में शामिल लगभग सभी मंत्री देहरादून के ब्रह्मपुरी स्थित शिवमंदिर पहुंच गए। यहां प्रधानमंत्री की बात सुनने की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के सहयोगियों ने मंदिर के प्रांगण में आमलोगों के साथ जमीन पर बैठकर पीएम के मन की बात सुनी।
विज्ञापन


पीएम का संबोधन समाप्त होने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमने यह योजना बनाई थी कि मन की बात अपनों के साथ होनी चाहिए। रविवार को इस योजना पर अमल करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात ने देश के लाखों नौजवानों की दिशा बदल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के मन की बात के बाद ये बोले उत्तराखंड के सीएम

man ki baat uttarakhand chief minister listen with public
man ki baat - फोटो : amarujala

उत्तराखंड और देहरादून के भी कई लोगों के जीवन में बदलाव आया है। लोगों में समाज के लिए कुछ करने की ललक पैदा हुई है। सीएम ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की ही देन है कि आज स्वच्छता अभियान गांव-गांव में चलाया जा रहा है। आज किसी को झाड़ू उठाकर सफाई करने में कोई हिचक नहीं होती है। 

इस मौके पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री हरक सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली और भाजपा के महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल सहित अन्य कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed