घर से नाराज होकर गई किशोरी, लिफ्ट देने के नाम पर जीप में बैठाया और गेस्ट हाउस ले जाकर किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले घर से लापता किशोरी को दिनदहाड़े अगवा कर उसके साथ गेस्ट हाउस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
पुलिस ने पॉक्सो, अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने गेस्ट हाउस को सील कर दिया है।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को किसी बात से नाराज होकर अपने घर से निकल गई थी। उसे श्यामखेत क्षेत्र में टाइल्स लगाने का काम करने वाला बरेली निवासी मो. राशिद घुमाने के लिए घोड़ाखाल मंदिर ले गया। लौटने पर उसने उसे भीमताल रोड पर छोड़ दिया।
राजेश ने उसे अपनी जीप में लिफ्ट दी और काठगोदाम ले गया
आरोप है कि वहां से चांफी निवासी राजेश ने उसे अपनी जीप में लिफ्ट दी और काठगोदाम ले गया। इसके बाद राजेश उसे भवाली, रामगढ़ रोड स्थित सनग्लो गेस्ट हाउस ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
आज अदालत में दर्ज किए जाएंगे किशोरी के बयान
एसआई अनिल आर्या और बबीता मेहरा ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी राजेश के विरुद्ध पॉक्सो, अपहरण, बलात्कार के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक अन्य आरोपी राशिद की भी तलाश की जा रही है। बुधवार को अदालत में किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद राशिद पर कार्रवाई की जाएगी।
बिना लाइसेंस के चल रहा था गेस्ट हाउस
पुलिस के मुताबिक रामगढ़ रोड स्थित सनग्लो गेस्ट हाउस बिना लाइसेंस के चल रहा था। बिना आईडी के कमरा देने के आरोप में पुलिस ने गेस्ट हाउस के केयरटेकर दिनेश कुमार को भी हिरासत में ले लिया।
इसके बाद सनग्लो गेस्ट हाउस के चार कमरों में ताला लगाकर बंद कर दिया गया। आरोपी की डीआई जीप को भी जब्त कर लिया गया है।
ये धाराएं लगाईं
- 376 बलात्कार
- 363, 365 अपहरण
घर बुलाकर युवती से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
आरोप है कि साहिल ने उससे पहले दोस्ती की और फिर बहाने से अपने घर बुलाकर दुराचार किया। एसएसआई अशोक राठौर ने बताया कि साहिल ने मंगलवार को भी युवती के साथ जबरदस्ती की थी।
इस पर युवती थाने पहुंची और उसके खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।