Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man from Haryana taken hostage and robbed miscreants kept driving him around in car all night long Haridwar

Haridwar: हरियाणा के युवक को बंधक बनाकर लूटा...रातभर कार में घुमाते रहे बदमाश, फिर किया ऐसा हाल

Mon, 01 Jan 2024 12:26 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Jan 2024 12:26 PM IST
सार

हरियाणा के एक युवक को बदमाश रातभर कार में घुमाते रहे। पिन पूछकर एटीएम से साढ़े 44 हजार निकाले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Man from Haryana taken hostage and robbed miscreants kept driving him around in car all night long Haridwar
उत्तराखंड पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र में हरियाणा से यात्रियों को लेकर आए कार चालक को बदमाशों ने हथियार दिखाकर लूट लिया। बदमाश रातभर उसी की कार में बैठाकर उसको घुमाते रहे। पिन पूछकर एटीएम से 44,500 की नकदी भी निकाल ली। सुबह कार खराब होने पर बदमाश छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हरियाणा प्रांत के पानीपत के राजनगर निवासी संदीप कुमार ने शिकायत में बताया कि 28 दिसंबर को वह अपने दोस्त के परिचितों को कार से छोड़ने शांतिकुंज हरिद्वार आया था। रात 11 बजे चमगादड़ टापू के पास पहुंचकर लघुशंका करने चला गया। लौटने पर चार लोग कार के पास आए और हथियार के बल पर पहले चाभी छीनी फिर पीछे वाली सीट पर बैठा लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में जान खतरे में डाल रहे पर्यटक, केदारकांठा जाने को अपना रहे ऐसा रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया, आगे ले जाकर पर्स, सोने की अंगूठी और मोबाइल भी छीन लिया। पर्स में रखे दो एटीएम कार्ड निकालकर पिन पूछा फिर पहले 40 हजार और फिर 4500 रुपये खाते से निकाल लिए। रातभर इधर-उधर कार में लेकर घूमते रहे। 29 दिसंबर की सुबह मीरापूर क्षेत्र में कार खराब होने और पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed