{"_id":"5d9b06248ebc3e93c95f2651","slug":"man-eater-leopard-hunted-today-in-pauri-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः पिछले दिनों पौड़ी में गुलदार ने बच्ची को बनाया था निवाला, आज खुद हुआ ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः पिछले दिनों पौड़ी में गुलदार ने बच्ची को बनाया था निवाला, आज खुद हुआ ढेर
Mon, 07 Oct 2019 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 07 Oct 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के विकासखंड पाबौ के कुलमोरी गांव में बच्ची को निवाला बनाने वाला गुलदार ढेर कर दिया गया है। बता दें कि ग्रामीणों ने बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांकेतिक जाम लगाकर गुलदार को मारने की मांग की थी। प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर गुलदार को मारने के आदेश के साथ शिकारी तैनात कर दिया था। गांव में तीन पिजड़े भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम सदर मनीष कुमार व सीओ सदर अनिल कुमार जोशी का घेराव कर दिया था। दो अक्टूबर की शाम को कुलमोरी गांव में मां के साथ खेत से घास लेकर लौट रही नागेंद्र सिंह की 10 वर्षीय बेटी मीनाक्षी पर गुलदार ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
इसमें उसकी मौत हो गई थी। क्षेत्र में विगत चार माह पूर्व सरणा गांव में गुलदार ने एक बच्ची को मार डाला था, जबकि दो माह पूर्व जीआईसी चोलोसैंण के समीप भी एक व्यक्ति को गुलदार ने मार दिया था।
विज्ञापन