फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man called Madhya Pradesh Governor as Home Minister arrested from Haridwar

मध्यप्रदेश के राज्यपाल को गृहमंत्री बनकर किया था फोन, हरिद्वार से हुआ गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2020 09:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Feb 2020 09:28 PM IST
सार

  • आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस टीम

विज्ञापन
man called Madhya Pradesh Governor as Home Minister arrested from Haridwar
दक्ष अग्रवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को गृहमंत्री अमित शाह के नाम से फोन करने के हाई प्रोफाइल प्रकरण में मध्यप्रदेश एसटीएफ ने हरिद्वार से एक ट्रेवल्स व्यवसायी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मध्यप्रदेश पुलिस रवाना हो गई। ट्रेवल्स व्यवसायी पर फोन में इस्तेमाल हुआ वीवीआईपी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का आरोप है। मध्यप्रदेश पुलिस प्रकरण में भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर और उसके दोस्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


पिछले महीने मध्यप्रदेश के चिकित्सा विश्वविद्यालय में दोस्त को कुलपति नियुक्त कराने के लिए राज्यपाल लालजी टंडन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से फोन किया गया था। संदेह होने पर राजभवन ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मध्यप्रदेश एसटीएफ ने 10 जनवरी को आरोपी विंग कमांडर कुलदीप वाघेला और उसके दोस्त डॉ. चंद्रेश कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि विंग कमांडर ने शुक्ला को कुलपति नियुक्त कराने के लिए राज्यपाल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनकर फोन कर सिफारिश की थी।

चूंकि, आरोपियों ने जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था, वह गृह मंत्रालय के नंबर से मिलता जुलता था। आरोपियों ने कबूला था कि उन्हें यह मोबाइल नंबर भूपतवाला के दिव्य गंगा अपार्टमेंट निवासी ट्रेवल्स व्यवसायी दक्ष अग्रवाल पुत्र श्याम अग्रवाल ने उपलब्ध कराया था। उसे भी प्रकरण की जानकारी थी।

भोपाल से एसटीएफ ने रविवार को यहां पहुंचकर सीआईयू से संपर्क साधा था। फिर दिव्य गंगा अपार्टमेंट में दबिश देकर आरोपी दक्ष को गिरफ्तार कर लिया था। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मध्यप्रदेश एसटीएफ ने आरोपी को सोमवार सुबह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविशंकर मिश्रा की कोर्ट में पेश किया। जहां से ट्रांजिट रिमांड मंजूर होने पर वह आरोपी को साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed