फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man arrested with fake euro currency.

नकली यूरो चलाने वाला चढ़ा हत्थे, पास से मिले 42 सौ नकली यूरो

Thu, 14 May 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 14 May 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
man arrested with fake euro currency.

हरिद्वार में पुलिस ने नकली यूरो चलाने वाले एक युवक को तीन लाख रुपये की कीमत के नकली यूरो के साथ पकड़ा है। नोट बदलने वाले की सतर्कता से पुलिस ने नकली यूरो चलाने वाले युवक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने इसे धंधे के मास्टर माइंड अपने भाई को बताया है।

विज्ञापन


बुधवार को नृसिंह भवन में नोट बदलने (करेंसी एक्सचेंज) का काम करने वाले रोहित दीवान निवासी निर्मला छावनी के पास एक व्यक्ति यूरो लेकर पहुंचा। उसने सौ-सौ के 19 यूरो देकर भारतीय मुद्रा लेने की मांग की।
विज्ञापन


रोहित के पास इन्हें चेक करने की मशीन थी तो उन्होंने यूरो की जांच की। इसमें सभी यूरो नकली लगे। इस पर उन्होंने व्यक्ति को बातों में लगाकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख रुपये है भारतीय बाजार में कीमत

man arrested with fake euro currency.

उससे कुल 42 सौ यूरो मिले जिनकी भारतीय बाजार में कीमत 3 लाख 2 हजार 778 रुपये है।  इन दिनों एक यूरो का मूल्य 72.09 रुपये है। नेगी ने बताया कि पूछताछ में अपना नाम राजीव जाट पुत्र मनवीर जाट निवासी नूरपुर मडैया थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ यूपी बताया।

क्या है यूरो
यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य की आधिकारिक मुद्रा है, जिन्हें सामूहिक रूप से यूरोजोन कहा जाता है। इसमें आस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लग्जम्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन शामिल हैं।

इसके अलावा पांच अन्य यूरोपीय देशों में आधिकारिक सहमति या बिना सहमति के भी यह प्रचलन में है। अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दुनिया में दूसरी सबसे सुरक्षित रखने वाली और प्रचलन में रहने वाली मुद्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed