नकली यूरो चलाने वाला चढ़ा हत्थे, पास से मिले 42 सौ नकली यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में पुलिस ने नकली यूरो चलाने वाले एक युवक को तीन लाख रुपये की कीमत के नकली यूरो के साथ पकड़ा है। नोट बदलने वाले की सतर्कता से पुलिस ने नकली यूरो चलाने वाले युवक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने इसे धंधे के मास्टर माइंड अपने भाई को बताया है।
बुधवार को नृसिंह भवन में नोट बदलने (करेंसी एक्सचेंज) का काम करने वाले रोहित दीवान निवासी निर्मला छावनी के पास एक व्यक्ति यूरो लेकर पहुंचा। उसने सौ-सौ के 19 यूरो देकर भारतीय मुद्रा लेने की मांग की।
रोहित के पास इन्हें चेक करने की मशीन थी तो उन्होंने यूरो की जांच की। इसमें सभी यूरो नकली लगे। इस पर उन्होंने व्यक्ति को बातों में लगाकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आए।
तीन लाख रुपये है भारतीय बाजार में कीमत
उससे कुल 42 सौ यूरो मिले जिनकी भारतीय बाजार में कीमत 3 लाख 2 हजार 778 रुपये है। इन दिनों एक यूरो का मूल्य 72.09 रुपये है। नेगी ने बताया कि पूछताछ में अपना नाम राजीव जाट पुत्र मनवीर जाट निवासी नूरपुर मडैया थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ यूपी बताया।
क्या है यूरो
यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य की आधिकारिक मुद्रा है, जिन्हें सामूहिक रूप से यूरोजोन कहा जाता है। इसमें आस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लग्जम्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन शामिल हैं।
इसके अलावा पांच अन्य यूरोपीय देशों में आधिकारिक सहमति या बिना सहमति के भी यह प्रचलन में है। अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दुनिया में दूसरी सबसे सुरक्षित रखने वाली और प्रचलन में रहने वाली मुद्रा है।