फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man arrested for taking away teenager by threatening her

Dehradun News: धमकी देकर किशोरी को ले जाने वाला पकड़ा

Sat, 04 Oct 2025 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 04 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for taking away teenager by threatening her

विज्ञापन
परिवार को जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के मोहंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी से पूछताछ के बाद मुकदमे में अवैध संबंध बनाने के लिए नाबालिग को कहीं ले जाने संबंधी धारा को बढ़ाया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को कोतवाली आईं। उन्होंने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को एक स्थानीय युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना में युवक की माता, बहन और जीजा शामिल हैं। 29 सितंबर को युवक ने उन्हें फोन कर धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगर उन्होंने उनकी बेटी की शादी उसके साथ नहीं की तो वह उसे उनकी नाक के नीचे से ले जाएगा। उसका खानदान बहुत बड़ा है। वह सभी को घर में घुसकर जान से मार देगा। महिला ने बताया कि युवक का फोन बंद आ रहा है। उन्हें आशंका है कि युवक उनकी बेटी के साथ कुछ गलत काम कर उसे घर पर छोड़ दे। आरोपी के खिलाफ अपहरण और आपराधिक धमकी संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरा की तलाशी ली गई। युवक के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। आरोपी की लोकेशन सहारनपुर के मोहंड क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम को मोहंड रवाना किया गया। शुक्रवार को पुलिस टीम को किशोरी और आरोपी दोनों मोहंड में मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed